होम / पुतिन को लेकर एलन मस्क ने दिया चौंका देने वाला बयान, जानें किसे बताया दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति? Elon Musk Gave a Shocking Statement About Putin, Know who Told The World's Richest Person?

पुतिन को लेकर एलन मस्क ने दिया चौंका देने वाला बयान, जानें किसे बताया दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति? Elon Musk Gave a Shocking Statement About Putin, Know who Told The World's Richest Person?

Harpreet Singh • LAST UPDATED : March 27, 2022, 9:59 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Elon Musk Gave a Shocking Statement About Putin, Know who Told The World’s Richest Person :
पिछले साल 2021 में एलन मस्क की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई थी, लेकिन अभी दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने चौंकाने वाला बयान दिया है। एलन मस्क खुद को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं मानते है। बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उनकी नजर में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं।

मस्क ने कहा कि मुझे लगता है कि पुतिन मुझसे काफी अमीर है। जिसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार पुतिन के पास कितनी संपत्ति हैं। पुतिन की संपत्ति का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। पुतिन की संपत्ति एक रहस्य बनी हुई है।

पुतिन की सालाना सैलरी कितनी हैं Elon Musk Gave a Shocking Statement About Putin, Know who Told The World’s Richest Person

आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार व्लादिमीर पुतिन को सालाना 1,40,000 डालर सैलरी मिलती है। उनके पास ब्लैक सी पर 1.4 अरब डालर का महल है। पुतिन के पास करीब 4 अरब डालर के मोनाको अपार्टमेंट भी है। इसके अलावा 800 वर्ग फीट का एक फ्लैट भी उनके पास है।

कुल कितनी संपत्ति है पुतिन के पास Elon Musk Gave a Shocking Statement

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता रहा है कि उनके पास कुल दो दर्जन घर हैं। साथ ही 58 विमान और हेलीकाप्टर, 700 कारें और 3 करोड़ रुपये तक की दर्जनों महंगी घड़ियों का क्लेशन भी है। हाल फिलहाल में अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा था कि संभवत: पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

बता दें कि व्लादिमीर पुतिन की गिनती पहले भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में होती रही है। 2018 में, फोर्ब्स ने अरबों की अनुमानित संपत्ति के साथ पुतिन को दुनिया के दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। Elon Musk Gave a Shocking Statement

वहीं अब यूक्रेन पर हमले की वजह से पुतिन की पश्चिमी देशों में आलोचनाएं हो रही हैं। वहीं जब एलन मस्क से यूक्रेन पर हो रहे हमले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रोका जाना चाहिए। अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। जिससे रूस को आर्थिक चुनौतियां का सामना भी करना पड़ सकता है। Elon Musk Gave a Shocking Statement About Putin, Know who Told The World’s Richest Person

Read More :  Crime : प्रेमजाल में फंसाकर महिला डाक्टर की अश्लील वीडियो बनाई, फिर ऐंठे 1.80 करोड़

Read Also :  Amarnath Pilgrimage : 2022 में कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Read Also : Crime : पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खाया जहर, जाने पूरा मामला?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें