होम / चीन आज रात दागेगा मिसाइल, ताइवान के पास लाइव-फायर अभ्यास की घोषणा

चीन आज रात दागेगा मिसाइल, ताइवान के पास लाइव-फायर अभ्यास की घोषणा

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 2, 2022, 10:28 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Senator Nancy Pelosi Visits Taiwan : मंगलवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही चीनी सेना ने लाइव-फायर अभ्यास की घोषणा कर दी। वहीं चीनी पीएलए ने कहा है कि वह आज रात से ही ताइवान के आसपास मिसाइल अभ्यास शुरू कर देगी। चीनी सेना ताइवान के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व के हिस्से में संयुक्त समुद्री-हवाई अभ्यास करेगी।

4 अगस्त से 7 अगस्त चलेगा लाइव-फायर अभ्यास

यही नहीं चीनी सेना ने कहा है कि वह 4 अगस्त से 7 अगस्त तक ताइवान के आसपास लाइव-फायर अभ्यास करेगी। वहीं पेलोसी स्वशासित द्वीप का दौरा करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च अधिकारी बन गई हैं। माना जा रहा है कि पेलोसी आज रात ताइवान में रुक सकती हैं। वे कल ताइवान से रवाना होंगी।

समुंद्र में अन्य देशों को जहाज न भेजने की चेतावनी

चीनी सेना पेलोसी के जाते ही ताइवान के बेहद करीब यह अभ्यास करने वाली है। उसने इसके लिए अन्य देशों को चेतावनी भी जारी की है।

चीन के मुताबिक पीएलए गुरुवार और रविवार के बीच ताइवान के आसपास लाइव-फायर अभ्यास करेगी और इस दौरान समुंद्री जहाजों और विमानों को इन क्षेत्रों में जाने से बचने का अनुरोध किया गया है। इस ड्रिल को लेकर चीन के पिंगटन मैरीटाइम सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही नेविगेशन वॉर्निंग जारी की थी।

आपको बता दें कि चीन के कड़े विरोध के बावजूद अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। वहीं ताइवान पहुंचते ही उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने ट्वीट पर लिखा है हम ताइवान में लोकतंत्र के समर्थक हैं। मेरी ताइवान यात्रा अमेरिकी नियमों का उल्लंघन नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा-अमेरिका ने वादा और विश्वास तोड़ा

वहीं दूसरी ओर चीन की धमकी के बाद पेलोसी के पहुंचने पर ताइवान में लेवल दो का अलर्ट जारी किया है। चीन में सिविल डिफेंस सायरन बज रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने पेलोसी के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि अमेरिका ने वादा और विश्वास तोड़ा है।

अमेरिका अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे

बता दें कि पेलोसी के ताइवान पहुंचने के कुछ देर बाद ही चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। कहा कि अमेरिका ने विश्वास और वादा तोड़ा है। अमेरिका अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अमेरिका खतनाक जुआ खेल रहा है।

पेलोसी की पहली प्रतिक्रिया

पेलोसी ने ताइवान पहुंचने के बाद ट्वीट पर लिखा है कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करती है।

ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे साझेदार के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करती है और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने सहित हमारे साझा हितों को बढ़ावा देती है।

हमारी यात्रा ताइवान के प्रतिनिधिमंडलों में से एक है-और यह किसी भी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति का खंडन नहीं करता है, जो 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम, यू.एस.-चीन संयुक्त विज्ञप्ति और 6 आश्वासनों पर आधारित है।

चीन में सिविल डिफेंस साइरन बजने शुरू

वहीं पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद ताइवान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि ताइवान में लेवल 2 का अलर्ट जारी किया गया है। साल 1996 के बाद यह पहला मौका है जब ताइवान में इतने बड़े लेवल पर सुरक्षा अलर्ट किया गया है। उधर, चीन में सिविल डिफेंस साइरन बज रहे हैं।

ये भी पढ़े : ताइवान पहुंची नैन्सी पेलोसी, लेवल-2 का अलर्ट जारी, चीन बोला-परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका

ये भी पढ़े : चीन की धमकी के बाद 13 अमेरीकी विमान रवाना, ताइवान में पेलोसी को देंगे सुरक्षा

ये भी पढ़े : लेफ्टिनेंट जनरल सहित 6 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की मौत, बलोचिस्तान में मिला हेलिकॉप्टर का मलबा

ये भी पढ़े : जानिए कैसे फैलता है मंकीपॉक्स और इससे बचने के उपाय?

ये भी पढ़े : जानिए क्यों तेजी से घूमने लगी है धरती, पृथ्वीवासियों पर होगा क्या असर?

ये भी पढ़े : 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र बलों में होगी 84 हजार से अधिक भर्तियां, निर्देश जारी

ये भी पढ़े : दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, पहला ठीक होकर लौटा, देश में अब कुल 8 मामले

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Mango In Diabetes: क्या डायबिटीज पेशेंट को खाना चाहिए आम, एक्सपर्ट्स देते है ये राय – Indianews
Bengaluru: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर घमासान, बीजेपी ने लगाया लव जिहाद का आरोप-Indianews
Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews