होम / Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को मिला दो वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, 10 फरवरी के पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Vande Bharat Train: महाराष्ट्र को मिला दो वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा, 10 फरवरी के पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Divya Gautam • LAST UPDATED : January 31, 2023, 5:22 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को एक साथ 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी 10 फरवरी को मुंबई आएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 2 वंदे भारत ट्रेनो का उद्घाटन करेंगे। दूसरा तरफ बोहरा समाज के अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का भी उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा।

महाराष्ट्र के पास होंगी तीन वंदे भारत 

इससे महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसके पास दो अंतरराज्यीय वंदे भारत ट्रेन होगी। आपकी जानकाारी के लिए बता दें कि ये दोनो ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर और सीएसएमटी-साई नगर शिरडी तक जाएगी। जिसकी वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लोकप्रिय तीर्थ शहरों शिर्डी और पंढरपुर की यात्रा आसान बन जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई पश्चिमी उपनगर के अंधेरी स्थित मरोल में बोहरा मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहां अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का उद्घाटन किया जाएगा।

हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस सोलापुर से सुबह 6:50 बजे निकलेगी 9 बजे करीब पुणे पहुंचेगी, दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। उसी दिन शाम 4:10 बजे मुंबई से निकल जाएगी। शाम साढ़े सात बजे के करीब पुणे पहुंचेगी, रात 10 बजकर 40 मिनट के आस-पास सोलापुर पहुंचेगी।

वंदे भारत की सेवा यात्रियों के लिए हप्ते में छह दिन उपलब्ध होगी। यह एक्सप्रेस मुंबई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को नहीं चलेगी।

लेटेस्ट खबरें

Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी
घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews
MS Dhoni: CSK के लिए एमएस धोनी ने खेली सनसनीखेज पारी, की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार