होम / Uttarakhand Weather: बदलते मौसम के कारण लोगों को हुआ ठंड का एहसास, 15 फरवरी के बाद बढे़गी गर्मी

Uttarakhand Weather: बदलते मौसम के कारण लोगों को हुआ ठंड का एहसास, 15 फरवरी के बाद बढे़गी गर्मी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 13, 2023, 8:19 am IST

Uttarakhand Weather: उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्तर पश्चिमी हवाएं बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दून में रविवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है।

बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड

बीते 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं शनिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंचने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। मगर एक बार फिर रविवार को बदलते मौसम के कारण लोगों को ठंड महसूस होने लगी है।

15 फरवरी के बाद बढे़गी गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले दो दिनों तक राजधानी दून समेत मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर देखने को मिलेगा। मगर, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

दिन में गुनगुनी ठंड होगी महसूस

मौसम विभाग ती तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं बाकि के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज राजधानी में वैसे तो आसमान साफ रहेगा। लेकिन, अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास बने रहने के कारण दिन में गुनगुनी ठंड महसूस होगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT