होम / Air India Flight: हैदराबाद से दुबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, मुंबई में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Air India Flight: हैदराबाद से दुबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी, मुंबई में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 18, 2022, 9:23 am IST

Technical Problem In Air India Flight: एयर इंडिया की हैदराबाद से दुबई जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते विमान की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की वजह से उसे मुंबई की तरफ मोड़ दिया गया। एयर इंडिया A320 विमान में 143 यात्री सवार थे। सुरक्षित रूप से फ्लाइट को लैंडकरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पहले भी एयर इंडिया के विमान में हुई थी घटना

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर टेक ऑफ से पहले फट गया था। विमान में सभी यात्री और चालक मिलाकर 173 लोग सवार थे। काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए फ्लाइट पूरी तरह से तैयार थी। तभी अचानक से एक धमाका हुआ। जिसके बाद पता चला कि फ्लाइट का टायर फट गया है।

फ्लाइट को कर दिया गया था कैंसिल

जिसकी जानकारी मिलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फिर सभी लोगों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि एयर इंडिया की इस उड़ान को इस घटना के बाद रद्द कर दिया गया था। स्थानीय समयानुसार विमान को 4:30 पर काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होना था। जो कि फिर रद्द कर दी गई। विमान संख्या एआई 216 के रवाना होने से पहले टायर फटने की घटना की पुष्टि एयर इंडिया के एक ड्यूटी ऑफिसर ने की।

Also Read: आज दो पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 6800 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान आज, जानें पल-पल की अपडेट – indianews
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें तिथि और महत्व
ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जाएगी पाकिस्तान, जानें बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने क्या कहा? -India News
Anshul Kamboj: मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू मैच में किया कमाल, जानें कौन हैं अंशुल कंबोज? -India News
INDW vs BANW: भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को 56 रनों से रौंदा, टी20 सीरीज में ली 4-0 की बढ़त -India News
Jasprit Bumrah Son: MI vs SRH का मैच देखने पहुंचे जूनियर बुमराह, वानखेड़े स्टेडियम से हुई तस्वीरें वायरल -India News
Israel Hamas War: गाजा पर इजरायल ने शुरू किया राफा ऑपरेशन, जो बिडेन ने फिर दी नेतन्याहू को चेतावनी -India News
ADVERTISEMENT