होम / PM Modi Japan Visit: दिवंगत पीएम आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, यादकर हुए भावुक

PM Modi Japan Visit: दिवंगत पीएम आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, यादकर हुए भावुक

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 27, 2022, 11:29 am IST

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यों में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान भारत-जापान के रिलेशन को लेकर बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा कि “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।”

शिंजो आबे को याद कर हुए भावुक

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भावुक होकर याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि “दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।”

आबे के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी बेहद भावुक दिखाई दिए। प्रधानमंत्री के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी जापानी पूर्व पीएम आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इसके साथ ही 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष तथा शासनाध्यक्षों सहित 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि जापान शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं।

अंतिम संस्कार के खर्च पर हो रहा विरोध

जानकारी दे दें कि शिंजो आबे के अंतिम संस्कार को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले खर्च को लेकर जापान में आलोचनाओं का दौर जारी है। बता दें कि आबे के अंतिम संस्कार के लिए जापान सरकार 166 करोड़ येन खर्च कर रही है। बताया जा रहा है कि यह खर्च क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार के खर्च से बहुत ज्यादा है। इस खर्च को लेकर जापान में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

गौरतलब है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में एक चुनावी रैली के दौरान गोली मार हत्या कर दी गई थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT