कलरफुल स्टोन मंगलसूत्र
बता दें कि आजकल नग के साथ इस तरह का जेमस्टोन जैसा दिखने वाला मंगलसूत्र काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आप चाहे तो अपनी ऑउटफिट से मैचिंग कलर या अपने मनपसंद कलर को चुन सकती हैं।
कुंदन डिजाइन मंगलसूत्र
अगर आप क्लासी और लेटेस्ट ट्रेंड का मंगलसूत्र खरीदना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि ऐसा डिजाइन आप असली डायमंड का भी बनवा सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है तो इस तरह का मंगलसूत्र आप पर खूब जचेगा। देखने में ऐसा मंगलसूत्र पेंडेंट नेकलेस की तरह लगता है।
ट्रिपल स्टोन मंगलसूत्र
आजकल इस तरह का स्टोन डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहा है। बता दें कि इसे आप रोजाना भी पहन सकती हैं। आप चाहे तो स्टोन का साइज अपने हिसाब से बड़ा या छोटा कर सकती हैं।
जरकन डिजाइन मंगलसूत्र
किसी शादी या फंक्शन के लिए केवल आप गले में मंगलसूत्र कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा जरकन वाला मंगलसूत्र आपके लुक में चार चांद लगा देगा। बता दें कि इस तरह का डिजाइन खासकर गोल्डन शेड ऑउटफिट के साथ बेस्ट नजर आता है।