होम / Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में खुद का रखें ख्यान, इन चीजो का करें सेवन

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में खुद का रखें ख्यान, इन चीजो का करें सेवन

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 27, 2022, 2:13 pm IST

नवरात्रि में ये चीज़े जरूर खाएं

ड्राई फ्रूट्स खाना जरूरी

शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें, ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको कमजोरी फील नहीं होती और इस दौरान आप अपने आहार में  काजू, किशमिश, पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को शेक या दूध में मिक्स करके इनका सेवन कर सकते है।

फलों का सेवन जरूर करें

व्रत के दौरान लगभग सभी तरह के फलों का सेवन कर सकते है, आप खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो इस दौरान सेब, केला, संतरा जैसे फलों का सेवन जरूर करें। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सम्पूर्ण रूप से पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप गाजर, खीरा जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं।

सही आटे का करे चुनाव

व्रत के दौरान गेहूं का सेवन वर्जित होता है, अगर आपको कुछ हेल्दी खाना है तो इस दौरान सिंघाड़ा और राजगीरा के आटे का सेवन करें, यह आपको भरपूर रूप से एनर्जी देता है। इसके अलावा कुट्टू का आटा भी आहार में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े Navratri 2022: नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा की विधि

लेटेस्ट खबरें