होम / Navratri 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को कैसे लगाएं भोग, जाने पूजा का सही तरीका

Navratri 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को कैसे लगाएं भोग, जाने पूजा का सही तरीका

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 26, 2022, 1:11 pm IST

नवरात्रि पर्व के दौरान नौ दिनों तक देवी दु्र्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और स्तुति की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अराधना की जाती है, इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी का भोग लगाना चाहिए। इससे अच्छी सेहत के साथ दीर्घायु का वरदान मिलता है।

मां ब्रह्मचारिणी का भोग

मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों तक मां को उनका प्रिय भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह भोग लगाने से मां ब्रह्मचारिणी दीर्घायु होने का वरदान देती हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि

सबसे सुबह उठकर स्नान करें,  इसके बाद देवी को पंचामृत स्नान कराएं फिर अलग-अलग तरह के फूल,अक्षत, कुमकुम, सिन्दुर मां को अर्पित करें। देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाएं। इसके अलावा कमल का फूल भी देवी मां को चढ़ाएं और इस मंत्र का जाप करें।

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र जाप

पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

ये भी पढ़े Navratri Diet Tips: नवरात्रि में रख रहे है व्रत? तो जरूर करें इन चीजों का सेवन

लेटेस्ट खबरें