होम / एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, गुवाहाटी से 1 क्विटंल से ज्यादा का गांजा जब्त

एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, गुवाहाटी से 1 क्विटंल से ज्यादा का गांजा जब्त

Suman Saurabh • LAST UPDATED : January 21, 2023, 12:20 pm IST

गुवाहाटी। एंटी-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असम की राजधानी गुवाहाटी से 101 किलोग्राम गांजा जब्त(ganja seized )किया है। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। गुवाहाटी ज्वाइंट सीपी पीएस महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुवाहाटी सिटी पुलिस ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके जोरबाट में एक ट्रक से 101 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया। यह त्रिपुरा से उत्तर भारत की ओर आ रहा था। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में ट्रक में मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

हाल के दिनों में असम में सबसे ज्यादा तस्करी की घटनाएं

हाल के दिनों में तस्करी की ऐसी कई घटनाएं असम से सामने आई है। पिछले दिनो कछार जिले के लखीपुर क्षेत्र से नशा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 1.80 लाख गोलियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गोलियों का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपये आंका गया। इसके अलावा एक अन्य घटना में असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन से करीब 90 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आए दिन असम में मवेशियों की तस्करी की भी घटनाएं सामने आती रहती है। हालांकि स्थानीय प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल की मदद से लगातार की जा रही तलाशी अभियान के बाद तस्कर दबोचे जाते हैं। लेकिन अब भी कई बड़े तस्कर सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जो आए दिन तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

Tags:

ganja seized
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT