उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बार दीपावली से पहले अयोध्या को राममय करने की तैयारी में लगी है। योगी सरकार नेशनल हाईवे पर भगवान श्रीराम और ऋषि मुनियों की मूर्तियां लगवाई जा रही हैं।अयोध्या के सहादतगंज से लेकर नया घाट तक नेशनल हाईवे पर भगवान श्रीराम की 12 मूर्तियां लगाई जाएंगी अयोध्या से जुड़ने वाले लखनऊ गोरखपुर मार्ग को श्री राम मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है।
सहादतगंज से रामघाट तक भगवान श्री राम के बाल्यवस्था से लेकर वनवासी और राजाराम तक के विभिन्न रूपों की मूर्तियों को लगाया जा रहा हैं। वहीं जानकारी देते हुए डीएम नीतीश कुमार के अनुसार दीपावली के कारण NH-27 पर साज-सजावट का काम चल रहा है जिसमें अयोध्या में आध्यात्म से जुड़ी हुईं मुर्तियां लगाई जा रही हैं।
जिले के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि NH-27 पर वायर फिलिसिंग और केबिल तार लगाया जा रहा है। जब भक्त यहां पर प्रवेश करेंगे तो उनको पता चलेगा कि हम कितनी हम नगरी में है। अयोध्या का अध्यात्म जो पुराना रिश्ता रहा है उससे हम लोग हर एक एक चीजों को केनेट कर रहे हैं।राम की पैड़ी को विस्तार देने का काम शुरू किया जाएगा।