होम / Astrology Tips: कांच का टूटना शुभ है या अशुभ? आइए जानते हैं कांच से जुड़े संकेत

Astrology Tips: कांच का टूटना शुभ है या अशुभ? आइए जानते हैं कांच से जुड़े संकेत

Divya Gautam • LAST UPDATED : October 2, 2022, 6:40 pm IST

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ही कांच से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत माने जाते है, अगर किसी शुभ अवसर पर कांच या आइना टूट तो माना जाता है कि कुछ अपशकुन होने वाला है और कांच टूटना शुभ घटना होने का भी संकेत देता है आइए जानते हैं कांच का टूटना कब शुभ होता है और कब अशुभ।

कांच या शीशे का टूटना कब होता है शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी कांच की कोई चीज या शीशा अगर किसी से अचानक टूट जाए तो या एक शुभ संकेत माना जाता है, ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि  घर पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी जिसे कांच ने अपने ऊपर ले​ लिया। टूटा हुआ कांच ये संकेत देता है कि आने वाला संकट टल गया है।

कांच या शीशे का टूटना कब होता है अशुभ

कांच का टूटना शुभ संकेत है लेकिन टूटा या चटका कांच घर में रखना बहुत अशुभ माना जाता है, माना जाता है की टूटा कांच घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो जाता है। घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है यदि आपके घर में अचानक से कांच टूट जाए तो उसे चुपचाप घर से ​बाहर फेंक दें।

सूचना-यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर ही आधारित है, इंडिया न्यूज ऐसे किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी या मान्यता को मानने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े-Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे बनाएं महागौरी का प्रिए नारियल का भोग, जाने विधि

लेटेस्ट खबरें