(इंडिया न्यूज़, Sunaina Chautala spoke from the platform of India News Haryana): पानीपत के समालखा में इंडिया न्यूज हरियाणा पर ‘हम महिलाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बुधवार को इस कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल हुई। जिसमें कई महिलाएं मंच पर पहुंचीं। इस दौरान इनेलो नेता सुनैना चौटाला भी मंच पर पहुंची और अपने विचार साझे किए। सुनैना ने कहा कि मैं कहना चाहुंगी कि हर व्यक्ति के संघर्ष की एक कहानी होती है। मेरे पिता का हमेशा यही कहना था कि जो नियम मेरे बेटे के लिए हैं, वही नियम बेटी सुनैना के लिए भी रहेंगे। सुनैना का कहना है कि जिस भी ओहदे पर रहें, उसकी इज्जत करें। मेरे घर में भी लड़के और लड़कियों के लिए एक नियम थे।
झांसी की रानी की तरहे मजबूत बनें – SUNAINA CHAUTALA
मंच के माध्यम से सुनैना चौटाला ने यह भी कहा कि कभी भी महिलाएं अपने आपको किसी से कम न आकें, आप झांसी की रानी की तरह मजबूत बनें। महिलाओं को महिलाओं के प्रति भी सोच को बदलना होगा। महिलाओं को दिमाग से मजबूत बनना ही पड़ेगा। आज महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर आगे आएं ताकि एक नए भारत का निर्माण हो सके।