होम / आईफा 2022 में छलके सलमान के आंसू , बोनी कपूर का किया फ्लॉप करियर को सवारने के लिए धन्यवाद

आईफा 2022 में छलके सलमान के आंसू , बोनी कपूर का किया फ्लॉप करियर को सवारने के लिए धन्यवाद

Sachin • LAST UPDATED : June 6, 2022, 12:55 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने आईफा 2022 में होस्टिंग की और शो को चार चाँद लगाए। सलमान स्टेज पर अपने करियर को डूबने से बचाने वालो का धन्यवाद करते नजर आए। उन्होंने फिल्ममेकर्स और बोनी कपूर का शुक्रियाअदा किया।

सलमान शो में हुए इमोशनल

सलमान खान शो के दौरान बोने कपूर को दिल से शुक्रिया करते नजर आए। सलमान ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट फिल्ममेकर बोनी कपूर को दिया। उन्होंने बताया कैसे बोनी कपूर ने उन्हें 2009 मे फिल्म वॉन्टेड में काम करने का मौका दिया। जिसके सलमान शुक्रगुजार हैं। इस बात को बताते हुए सलमान इमोशनल हो गए। उनकी आंखें नम हो गई थीं.आईफा 2022 में सलमान ने कहा- बोनी कपूर ने पूरी जिंदगी मेरी मदद की। जब मेरा करियर बुरे दौर से गुजर रहा था बोनी कपूर ने मुझे वॉन्टेड दी। फिर एक और फिल्म दी नो एंट्री, जो अनिल कपूर की कमबैक मूवी थी. बोनी जी ने मेरी काफी मदद की, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

सुनील शेट्टी ने भी की थी मदद

सलमान ने अपनी शुरूआती दिनों के बारे में भी बात की, जब वे एक्टर नहीं बने थे। सलमान कहते हैं- जब मेरे पास पैसे नहीं थे। सुनील शेट्टी की मिसचीफ नाम से दुकान थी। मैं स्टोन वॉश जीन्स, बूटस और पर्स देख रहा था। मुझे पता था मैं इसे नहीं खरीद सकता क्योंकि मेरे पास इतने पैसे नहीं थे। लेकिन अन्ना यानि सुनील शेट्टी ने मेरी आंखें देखीं और मुझे गिफ्ट करने का फैसला किया जो मैं चाहता था। ये बात बताते हुए सलमान अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

सलमान ने रमेश तौरानी का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने एक्टर को फिल्म पत्थर के फूल में सलमान को मूका दिया था। जब उनके पास मैंने प्यार की सक्सेस के 6 महीनों तक कोई फिल्म नहीं थी। सलमान ने बताया,”मैंने प्यार किया की सफलता के बाद भाग्यश्री ने फिल्में छोड़ दी। उनकी शादी हो गई और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्हें उनका सारा क्रेडिट मिला, 6 महीनों तक मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी। फिर भगवान जैसे शख्स रमेश मेरी जिंदगी में आए। उस समय मेरे पिता रमेश जी के ऑफिस गए। फिल्ममेकर ने उन्हें म्यूजिक के लिए 5 लाख रुपये दिए। इस तरह से मुझे पत्थर के फूल फिल्म मिली।

Tags:

लेटेस्ट खबरें

काम पर लौटने को तैयार हैं Salman Khan, कड़ी सुरक्षा के बीच इस दिन से शुरू करेंगे सिकंदर की शूटिंग -Indianews
PM Modi: अमरोहा में पीएम मोदी की जनसभा, कहा- कांग्रेस के शहजादा ने द्वारका पूजा का उड़ाया मजाक-Indianews
BrahMos missile: भारत के इस कदम से उड़ी चीन की नींद, फिलीपीन्‍स को सौंपी यह खास मिसाइल
एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान-Indianews
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा