होम / Try This Food To Hunger At Midnight : आधी रात को लगी भूख को शांत करने के लिए ट्राई करे ये फूड

Try This Food To Hunger At Midnight : आधी रात को लगी भूख को शांत करने के लिए ट्राई करे ये फूड

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : January 17, 2022, 11:29 am IST

Try This Food To Hunger At Midnight : आज के समय में अधिकतर लोग रात को देर से सोते है, कुछ लोग देर रात तक टी. वी. देखते तो कुछ की फोन देखने की आदत होती है। देर रात जागने की वजह से उनको आधी रात को भूख लगने लगती है। ऐसे में कुछ लोग अपने फ्रिज या रसोई में रखी हुई खाने की वस्तुए ढूंढने लगते है जैसे चिप्स, नमकिन, बिस्कुट आदि खा लेते है, लेकिन रात के समय में ये फूड आपकी सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए हम आपको आज कुछ हेल्दी फूड खाने की जानकारी दे रहे है जो फूड आपकी भूख को शांत करके सेहत को हेल्दी बनाते है।

READ ALSO : Treatment For Dark Spots On The Skin : क्या आप चेहरे के काले धब्बों से परेशान है, तो अपनाएं ये टिप्स

ड्राई फ्रूट्स Try This Food To Hunger At Midnight

ड्राई फ्रूट्स जितना देखने में अच्छे लगते है उतना ही खाने में भी अच्छे लगते है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होतीे हैं। इसका कम मात्रा में भी सेवन करके आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के बहुत से पोषण तत्व की पूर्ति करता है। और ये हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ कमजोरी भी दूर करता है इसलिए ये आपकी रात की भूख को शांत करने के लिए सही साबित हो सकते हैं। और ड्राई फ्रूट्स को काटने या पकाने की भी जरूरत नहीं होती है।

फ्रूट्स खाएं Try This Food To Hunger At Midnight

फल हमारे स्वास्थ्य के लिए अति उपयोगी होते है यदि आपको आधी रात को भूख लगे तो आप फलो का सेवन कर सकते है। स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन करना उचित भी होता है। फाइबर युक्त फल हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है लेकिन रात के वक्त आपको बहुत ज्यादा मीठे फल खाने से बचना चाहिए। सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्व वाले फलोेंं को ही खाऐं।

सूप का सेवन करें Try This Food To Hunger At Midnight

सूप एक संतुलित आहार है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको आधी रात को भुख लग रही है और कुछ खाने की इच्छा हो रही है तो आपकी सेहत के लिए सूप एक बेहतरीन आहार है। इसे बनाने में भी कम वक्त लगता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही सूप को बनाना काफी आसान होता है।

हल्दी वाला दूध Try This Food To Hunger At Midnight

रात में भूख लगी है तो हल्दी वाला दूध एक बेहतरीन आॅप्शन है। एक ग्लास दूध में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पीने से आपकी भूख से राहत मिलेगी। हल्दी वाला दूध से आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद मिलेगी। हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

पॉपकॉर्न Try This Food To Hunger At Midnight

पॉपकॉर्न एक सेहतमंद स्नैक्स है जो कम समय में बनने वाला स्नैक्स है। यदि आपको रात में भूख लगती है तो आप पॉपकॉर्न ट्राई कर सकते हैं। इसमें नमक, चीनी और कैलोरी नैचुरली कम होती है। इसमें नैचुरल फाइबर होता है जो भूख मिटाने में मदद करता है।

चीज का सेवन करें Try This Food To Hunger At Midnight

यदि आपको आधी रात को भूख लगे तो आप चीज का सेवन कर सकते है। रात के समय अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त स्नैक्स अच्छा माना जाता है। अगर आप प्योर और अनप्रोसेस्ड चीज खा रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होती है। चीज की जगह हाई प्रोटीन व फाइबर युक्त ग्रीक योगर्ट भी खा सकते हैं।

पिस्ता का सेवन करें Try This Food To Hunger At Midnight

हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर पिस्ता भूख मिटाने के लिए एक अच्छा आॅप्शन माना जाता है। आप रात में स्नैक्स के रूप में छिलके वाला पिस्ता खा सकते है। आप ज्यादा से ज्यादा एक दिन में 25-30 पिस्ता खा सकते हैं।

केले का सेवन करें Try This Food To Hunger At Midnight

अगर आपको रात में भूख लगी है और कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप केले खा सकते हैं। इसमें मौजूद मेलाटोनिन और पोटैशियम आपके टेस्ट बड्स को संतुष्ट करने के साथ ही आपकी भूख भी मिटा देते हैं।

Try This Food To Hunger At Midnight

READ ALSO : Take Precautions While Using The Heater : क्या आप ठंड के मौसम में हीटर का यूज करते है तो जानिऐ कुछ सावधानियां

READ ALSO : Benefits And Harms Of Eating Arahar Dal : अरहर की दाल खाने से होने वाले लाभ व हानियां

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें