होम / हेल्दी और शक्तिशाली बने रहने के लिए इन चीज़ों का सेवन जरूर करें

हेल्दी और शक्तिशाली बने रहने के लिए इन चीज़ों का सेवन जरूर करें

Neha Goyal • LAST UPDATED : August 25, 2022, 3:51 pm IST

इंडिया न्यूज़, Health Tips : अगर आप अपने दिन की शुरुआत इन चीज़ों से करें तो आप दिन भर अच्छा महसूस करते हैं। गर्मियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में खुद को फिट और एनर्जेटिक रख पाना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान होने वाली पसीना और बेचैनी से कई बार अच्छी तरह खाना खाने का भी मन नहीं करता है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखने के अलावा अच्छी डाइट फॉलो करना भी बहुत जरूरी होता है। सुबह की शुरुआत अच्छी होने से आप पूरे दिन हेल्दी और एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके लिए क्या चीज़ें हैं जरूरी।

शरीर को फिट रहने के लिए क्या खाना चाहिए?

अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते है तो आप अपनी डायट में ये चीजें इस्तेमाल कर हमेशा हल्दी और फिट रह सकते हैं। फल और सब्जियां खाएं कम मात्रा में मीट का सेवन करें, अनाज का सेवन अधिक करें। प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड कार्ब्स का सेवन न करें सोडियम और शुगर वाली चीजों का कम सेवन करें।

हेल्दी खाना कौन सा है?

अपनी डाइट में ज्यादातर सब्जियां, फल और साबुत अनाज, हेल्दी फैट और हेल्दी प्रोटीन खाएं। इसके साथ मीठे पेय पदार्थों से परहेज करें। इसके बजाय सादा पानी पीने की आदत डालें। स्वस्थ रहने के लिए एक्टिव रहना और स्वस्थ वजन बनाए रखना बेहद जरूरी है।यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

रोज कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

व्यायाम हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी व्यायाम शामिल होना चाहिए, जो दिल को मजबूत करता है और कैलोरी बर्न करता है। आप रोजाना एक्सरसाइज करें।

इन चीजों का सेवन जरूर करें

  • सुबह पानी पियें

drink water

अगर आप सुबह उठने के बाद दो से तीन ग्लास गुनगुना पानी पीते है तो इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है। इसके बाद आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा बॉडी को मिलता है और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

  • नींबू-शहद

lemon-honey

अगर आप, ब्रश करने के बाद एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू-शहद मिलाकर पिएं। जो कई तरह से हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद है। बॉडी को डिटॉक्स करने के अलावा, वजन घटाने, त्वचा की गहराई से सफाई करने और डाइजेशन को भी दुरुस्त रखने में मददगार होता है। यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

  • हर्बल टी पिएं

drink herbal tea

अगर आप सुबह खाली पेट चाय या कॉफी की जगह काढ़ा या हर्बल टी पीते है तो यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी।

  • जीरे का पानी पिएं

Health Tips - drink cumin water

पेट को ठंडा रखने के लिए जीरे का पानी का सेवन करें। इसे पीने से आंतें भी स्वस्थ रहती हैं साथ ही पाचन संबंधी समयस्याओं को भी दूर करता है। जीरे का पानी वेट लॉस को भी कम करता है।

  • शरीर को डिटॉक्स करें

अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला या ऐलोवेरा जूस का सेवन करना भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये दोनों ही जूस बॉडी की गर्मी दूर करने में और टेम्प्रेचर मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

  • जौ का पानी पियें

Health Tips - drink barley water

अगर आप जौ का पानी भी सुबह खाली पेट पीते है। यह भी पीना लाभकारी होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं जो कई रोगों की वजह है। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

निष्कर्ष : आप सुबह के समय इन चीजों का सेवन जरूर करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

Disclaimer : इन उपायों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन उपायों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : बारिश के मौसम में नाखूनों को ‘फंगल इंफेक्‍शन’ से बचाने के लिए इन 8 टिप्सों को अपनाएं

ये भी पढ़े : Independence Day 2022 : स्वतंतत्रता दिवस पर तैयार करें स्पेशल स्पीच, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

ये भी पढ़ें : जानिए फूड डायरी के बेहतरीन फायदे

ये भी पढ़ें : शारीरिक स्वास्थ्य, सबंधी ध्यान रखने योग्य बातें

ये भी पढ़े : फेफड़ों में सूजन के लक्षण, नजर आने पर करें यह घरेलू उपचार

ये भी पढ़े : लीवर की सफाई, जानिए इसे साफ करने का सही तरीका और घरेलू उपाय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT