होम / Olive Oil Benefits: रोजाना करें जैतून के तेल से मालिश, फायदे जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Olive Oil Benefits: रोजाना करें जैतून के तेल से मालिश, फायदे जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : December 8, 2022, 11:05 pm IST

शरीर में गलत खानपान एवं खराब दिनचर्या की वजह से कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी हो जाती है। सामान्यतः बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस, आस्टियो एक्यूट, रूमेटाइट और गाउट अधिक देखी जाती है। हालांकि, आज के समय में युवा भी जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को उठने-बैठने और चलने में तकलीफ होती है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो दर्द के प्रभाव को कम करने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

आपको बता दे अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो जैतून तेल और समुद्री नमक को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस तेल को जोड़ों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जोड़ों की मालिश करें। इस उपाय को करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

बता दे इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए जायफल और जैतून के तेल को मिलाकर जोड़ों पर लगाने और मालिश करें।

अक्सर दादी-नानी नवजात शिशु की मालिश सरसों तेल में जायफल डालकर करते हैं। इससे नवजात शिशु का शारीरिक विकास सही से होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में भी आरामदायक साबित हो सकता है। इसके लिए जैतून और सरसों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर जोड़ों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें। इससे जोड़ों के दर्द में जरूर राहत मिलेगा।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शाहिद के साथ काम करने पर ये क्या बोल गई Mrunal Thakur, एक्ट्रेस ने शेयर किया जर्सी का एक्सपीरियंस -Indianews
Lok Sabha Election: गूगल डूडल वोटिंग सिंबल के साथ मना रहा दूसरे चरण के मतदान का जश्न-Indianews
फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थी Kiara Advani, एक्ट्रेस ने सुनाई अपने संघर्ष के दिनों की कहानी -Indianews
Lok Sabha Election 2024: मतदान में हिस्सा लेने के लिए सुधा मूर्ति ने जनता से की अपील, कहा- लोकतंत्र से मिले अवसर को न खोएं-Indianews
Cheapest Mercedes: मर्सिडीज खरीदने का सपना होगा साकार, यहां देखें भारत में सस्ते कारों की लिस्ट- indianews
गलियारे से गुजरते हुए भावुक हुई Arti Singh, भाभी कश्मीरा शाह के भी छलके आंसू -Indianews
Maharashtra: नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल यात्रियों को रौंदा, दो लोगों की गई जान-Indianews
ADVERTISEMENT