होम / Health Tips: एक दिन में खांए कितने बादाम, जाने इन्हें खाने का सही समय और तरीका।

Health Tips: एक दिन में खांए कितने बादाम, जाने इन्हें खाने का सही समय और तरीका।

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 5, 2022, 1:42 pm IST

बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए अच्छा होता है। बादाम खाने से दिमाग का विकास और याद्दाश्त मजबूत होती है। बादाम वजन कम करने में सहायक होता है। बादाम का ग्लाइसेमिक लोड जीरो होता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। बच्चों के दिमाग के विकास में भी बादाम मदद करता है।

बादाम खाने का सही तरीका।

बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। गर्मी और बारिश के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप बादाम को छील कर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं। सर्दियों में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं। इससे शरीर गर्म रहता है।

बादाम खाने का सही समय।

बादाम आप कभी भी खा सकते हैं लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

बादाम खाने के फायदे।

1.बादाम खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बादाम में न्यूट्रिएंट्स होता है जो शरीर को ब्लड क्लॉटिंग से बचाता है।

2.बादाम में भारी मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है।

3.रोज बादाम खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। बादाम कैल्शियम और दूसरे जरूरी न्यूट्रीशन का अच्छा सत्रोत है।

4.बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है बादाम शरीर में एनर्जी लेवल को बूस्ट करता है।

5.बादाम खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। बादाम से आईक्यू लेवल बढ़ता है और ब्रेन सेल्स रिपेयर हो जाते है।

ये भी पढ़े- Jharkhand News: विधानसभा के अहम सत्र में किसी भी विधेयक को पेश करने का विरोध करेगी बीजेपी।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT