होम / 1 दिन में कितना पानी पीएं, जानिए पानी के बारे में कुछ अनसुनी बातें

1 दिन में कितना पानी पीएं, जानिए पानी के बारे में कुछ अनसुनी बातें

Neha Goyal • LAST UPDATED : August 5, 2022, 1:55 pm IST

इंडिया न्यूज़, Health Tips : ये तो सभी बोलते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन अधिकतर लोगों को ये नहीं पता होता कि अच्छी सेहत के लिए एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए। हमारे शरीर को तरल पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। उम्र के हिसाब से हर इंसान को अलग अलग मात्रा में पानी पीना चाहिए।

लेकिन पहले जानिए पानी पीने के ये फायदें, जो शायद ही आपने पहले कभी पढ़ें हो-

70 प्रतिशत पानी से बना है हमारा शरीर

हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना है। यानि कि हमारे शरीर के सभी अंगों, यहां तक कि हमारे खून और हीमोग्लोबिन में भी पानी होता है जो अक्सर सर्कुलेट होता रहता है। शरीर में पानी और खून के सर्कुलेशन से हमारे अंग अच्छे से काम करते हैं। लेकिन सूर्य की तपश और गर्मी बढ़ने के कारण हमारी त्वचा से नमक वाला पानी निकलता है जिसे हम पसीना कहते हैं। यदि ये ज्यादा मात्रा में निकल जाएं तो इससे डिहाईड्रिशेन हो जाता है। ऐसे में हमें डिहाईड्रेशन से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

वजन के हिसाब से कितना पानी पीएं

how much water by weight

एक बार शरीर का वजन किलोग्राम में जांच लिया तो उस संख्या को 30 से विभाजित करें। वजन को 30 से विभाजित करने के बाद जो संख्या आएगी कि वह लीटर में प्रतिदिन पानी पीने का हिसाब है। यानी इस फॉमूर्ले के बाद पता चल जाएगा कि आखिरी शरीर के वजन के हिसाब से रोजाना कितने लीटर पानी पीना है।
मान लें कि वजन 60 किलो है तो इसे 30 से विभाजित करने पर 2 आएगा। यानी 60 किलो के वजन के व्यक्ति को रोजाना 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर वजन 50 किलो है तो 2.6 लीटर (2 लीटर और 600 मिलीलीटर) पानी पिएं।

उम्र के हिसाब से कितना पानी पीएं

रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है तो चलिए जानते हैं। उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए।
1-8 साल – जिन बच्चों की आयु 1 से 8 के बीच है। उन्हें एक दिन में 6 गिलास यानि 1.5 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
9-17- उम्र बढ़ने के साथ पानी की मात्रा भी अधिक करनी चाहिए। इसतरह 8 साल के ऊपर के बच्चों को रोजाना 12 गिलास पानी पीना यानि 2.5 लीटर के बराबर पानी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर में एनर्जी आती है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है

पानी में होते हैं कई पोषक तत्व

जीरो कैलोरी होने के बावजूद कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपका शरीर अन्न के बिना कुछ दिन स्वस्थ रह सकता है। लेकिन पानी या तरल पदार्थ आपके शरीर को जिन्दा रखने में मदद करते हैं। शरीर के वजन का लगभग 50% से 70% हिस्सा पानी होता है। जिन्दा रहने के लिए आपका शरीर सबसे पहले पानी पर निर्भर होता है।

पानी शरीर को स्वास्थ्य-लाभ प्रदान करता है

अगर आप पानी का ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करते है तो ये कई बीमारियों से, जैसे-पेशाब, पसीना आदि से छुटकारा दिलाता है और आपके शरीर का तापमान सही रखता है।

कितनी मात्रा में पानी पीना है

गर्मी अधिक बढ़ने पर पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। स्वस्थ शरीर के लिए आपको दिन में 2 या 3 लीटर पानी पीना चाहिए। ये आपके लिए लाभदायक होता है।

  • कम पानी पीने से हो सकती हैं स्वास्थ्य परेशानियां

अगर आप कम पानी का सेवन करते है तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे आपको डीहाइड्रेशन जैसी समयस्या पैदा हो सकती है।

  • पाचन की समस्या

digestive problems

अगर आप कम मात्रा में पानी का सेवन करते है तो आपको कम पानी की मात्रा कई प्रतिकूल स्थितियां सामने लाता है, जैसे-पाचन, बवासीर, किड्नी में पथरी आदि स्वास्थ्य के लिए बीमारयों का कारण बन सकती है। शरीर में पानी का संतुलन बरकरार रखने के लिए सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है।

  • किडनी फंक्शन की समस्या

जो लोग कम मात्रा में पानी का सेवन करते है तो उन्हें किडनी के फंक्शन में परेशानी आ सकती है। किडनी फंक्शन में परेशानी आने की वजह से स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ने लगता है। स्वस्थ रहने के लिए किडनी का कार्य करना बहुत जरूरी होता है।

  • डिहाइड्रेशन की समस्या

आपके शरीर में पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अत्यधिक गर्मी और या नम मौसम में व्यायाम या काम करने वाले व्यक्तियों के लिए पसीना पानी की कमी का कारण है। इससे आपके शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है।

  • ब्लड प्रेशर की समस्या

blood pressure problem

शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड प्रेशर कन्ट्रोल में नहीं रहता है। ब्लड प्रेशर के कन्ट्रोल न रहने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल में रखने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करें।

  • खून कम होने की समस्या

जो लोग पानी का सेवन कम मात्रा में करते है जिसके कारण शरीर में खून का स्तर भी कम होने लगता है। शरीर में खून का स्तर कम होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।

  • किडनी स्टोन की समस्या

kidney stone problem

पानी का सेवन कम करने की वजह से किडनी स्टोन की समस्या बहुत ज्यादा लोगों को होती है। किडनी स्टोन की समस्या से बचे रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव होने लगता है। किडनी स्टोन के मरीजों को अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : बारिश के मौसम में नाखूनों को ‘फंगल इंफेक्‍शन’ से बचाने के लिए इन 8 टिप्सों को अपनाएं

ये भी पढ़े : पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए अपनाएं इन 8 घरेलू नुस्खों को

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Uttar Pradesh: नामकरण संस्कार के लिए जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 महिलाओं की मौत, 20 घायल
Lok Sabha Election: पैदा तो बहुत कर दिए…, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव पर कसा तंज- Indianews
DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews