होम / सेहत के लिए भी कमाल है सीताफल, सेवन करने से मिलेंगें ये जबरदस्‍त फायदे 

सेहत के लिए भी कमाल है सीताफल, सेवन करने से मिलेंगें ये जबरदस्‍त फायदे 

Neha Goyal • LAST UPDATED : September 21, 2022, 1:28 pm IST

इंडिया न्यूज़, Custard Apple Benefits : आप सभी जानते है की सीताफल खाने में बहुत मीठा और गुणों से भरपूर होता है। अगर आपने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो आप इसको खाने लगेंगे। इसे खाने तरीका थोड़ा अलग होता है। आपको छिलका हटाकर बीज गूदे को खाना है और बीजों को निकालते जाना है। हालांकि कुछ लोगों को ये फल खाने में थोड़ामुश्किल होता है लेकिन सीजन पर आपको इस फल को जरूर खाना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये फल बहुत फायदेमंद होता है।

सीताफल में कौन सा विटामिन मिलता है?

सीताफल में विटामिन ए, विटामिन सी और राइबोफ्लोविन पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददकरते हैं। सीताफल में कॉपर, आयरन होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

सीताफल कब खाना चाहिए?

Benefits Of Custard Apple

सीताफल ठंड में पाई जाती है ये फल सबसे कम मिलने वाला है यह सिर्फ 1 महीना ही पायी जाती है तो इसको इसी समय खा सकते है।

सीताफल खाने के फायदे

  • वजन घटाने में मदद करता हैं। सीताफल फाइबर से भरपूर होता है। वजन घटाने वाले लोगों के लिए ये अच्छा फल है। इसमें कैलोरी काफी होती है लेकिन फाइबर अधिक होने की वजह से इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है। ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं।
  • यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। त्वचा को निखार देने के लिए भी सीताफल का सेवन करना चाहिए। सीताफल में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। साथ ही सीताफल में जिंक, कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सीताफल में कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए और हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए सीताफल का सेवन जरूर करें।
  • डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। डायबिटी के मरीजों के लिए ये फल काफी फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
  • एनर्जी के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं, तो आपके लिए सीताफल खाना सही होता है। सीताफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर कर एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • आंखों को लिए बहुत लाभकारी होता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप सीताफल का सेवन कर सकते हैं। सीताफल में विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • प्रेग्नेंसी के लिए भी सही होता है। प्रेग्नेंसी में सीताफल का रोज सेवन करने से गर्भपात के खतरे को कम कर सकते हैं। सीताफल गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, ये शिशु के दिमाग के विकास में भी मददगार हो सकता है
  • शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। सीताफल को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप सीताफल को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें आप फल, सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
  • यह मूड को भी अच्छा रखने में मदद करता है। विटामिन बी-6 (पाइरिडोक्सिन) काफी पाया जाता है। जिससे मूड संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं। इसके सेवन से डिप्रेशन जैसी समस्याएं खत्म होती हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : नारियल पानी पीने से सेहत को मिलते है कई ढेर सारे फायदे

ये भी पढ़े : पैरों के छालों से परेशान होने पर इन घरेलु उपचार को करें दर्द से मिलेगी राहत

ये भी पढ़े : कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए डायट में इन चीजों का सेवन जरूर करें

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT