होम / अरबी के पत्तों से नहीं होती ये बीमारियां, क्या आप जानते हैं इनके फायदें

अरबी के पत्तों से नहीं होती ये बीमारियां, क्या आप जानते हैं इनके फायदें

Neha Goyal • LAST UPDATED : August 5, 2022, 3:31 pm IST

इंडिया न्यूज़, Benefits of Arbi : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं अरबी के पत्तों की सब्जी। बहुत से ऐसे लोग होते है जो अरबी खाने के बहुत ज्यादा शौकीन होते है। अरबी के पत्तों के बने पकौड़े और सब्जी बहुत से लोगों को पसंद होती हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अगर जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है, तो रोजाना अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसमें दर्द में राहत मिलेगी और इसके सेवन से आप शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आप इस तरीके से अरबी के पत्तों का सेवन कर सकते है

  • ऐसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद

very beneficial for acidity

बहुत से ऐसे लोग होते है। जो पेट की समयस्याओं से परेशान होते है, जैसे-कब्ज, गैस, लीवर आदि इन बीमारयों से राहत पा सकते है। अरबी के पत्ते आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। अरबी के पत्तों को पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको फायदा होगा।

  • आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

beneficial for eyesight

अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। जिससे आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और दर्द से राहत मिलती है।

  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में फायदेमंद

अरबी के पत्तों को खाने से बहुत फायदे होते है। जो कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या को भी दूर करती है। इसके अलावा आप अरबी के सूखे पत्ते के चूर्ण का सेवन भी कर सकते है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने में अरबी के पत्ते सहायक हो सकते हैं।

  • जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद

beneficial for joint pain

अगर आप के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है तो आप अरबी के पत्तों का सेवन रोजाना भी कर सकते है। अरबी के पत्तों को खाने से दर्द में राहत मिलेगी और यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है।

  • ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

बहुत ऐसे लोग होते है, जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। उन लोगो को अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन से थकान की समस्या भी दूर होती है। इसके और भी बहुत से लाभ है।

  • वजन कम करने में भी फायदेमंद

beneficial in reducing weight

बहुत से ऐसे लोग होते है, जो वजन से बहुत परेशान रहते है। वजन को कम करने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। अरबी के पत्तों में फाइबर मेटाबॉलिज़म होता है। जो वजन को काफी हद तक कंट्रोल में रखता है

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

cardiovascular health

हृदय को स्वस्थ रखने में अरबी के पत्ते के बहुत फायदेमंद है। अरबी के पत्तों में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। अरबी के पत्तों का सेवन करने से हृदय रोग से बचा जा सकता है। आप ऐसे साथ ही अरबी के पत्तों के पाउडर का सेवन करने से हृदय रोग को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके और भी बहुत से लाभ है।

  • दस्त रोकने के लिए अरबी फायदेमंद

    दस्त से परेशान रहने वाले लोग अरबी का प्रयोग करें। अरबी के पत्ते का काढ़ा बनाकर 10-15 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है और यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है

निष्कर्ष : अरबी के पत्तों का सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इसके बहुत से फायदे होते है।

Disclaimer : इन नुस्खों को भी अपनाकर देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन घरेलू नुस्खों पर ही आधारित न रहें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : सुबह बिना अलार्म के कैसे उठें, जानिए आसान और असरदार टिप्स सुबह जल्दी उठ कर करें ये उपाय

ये भी पढ़े : बारिश के मौसम में नाखूनों को ‘फंगल इंफेक्‍शन’ से बचाने के लिए इन 8 टिप्सों को अपनाएं

ये भी पढ़े : पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए अपनाएं इन 8 घरेलू नुस्खों को

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT