होम / Yoga Exercises इन आसान योगाभ्यास से अपने शरीर को रखें चुस्त व फुर्तीला

Yoga Exercises इन आसान योगाभ्यास से अपने शरीर को रखें चुस्त व फुर्तीला

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 5, 2021, 10:43 am IST

Yoga Exercises : शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आप छोटे-छोटे अभ्यासों को कर सकते हैं। किसी भी बड़े योगाभ्यास को करने से पहले सूक्ष्म अभ्यासों को करना बहुत जरूरी है। रोज योग करने से सेहत को फायदा मिलता है। ये शरीर की क्षमता और लचीलापन भी बढ़ता है। इसे नियमित तौर पर करने से कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है। बड़े योगाभ्यास को करने से पहले सूक्ष्म अभ्यासों को करना बहुत जरूरी है।

आइए, जानते हैं कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आप किन छोटे-छोटे अभ्यासों को कर सकते हैं। सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की ओर फैला कर सीधा कर लें। अपनी कमर को सीधी रखें। इसके बाद अपने हाथों को अपनी जांघों पर रख लें। अब अपने पैरों के पंजे और पैर की उंगलियों को पहले श्वास लेते हुए शरीर की तरफ मोड़ें, फिर सांस छोड़ते हुए इन्हें दूसरी ओर झुकाएं। (Yoga Exercises)

Yoga Exercises

दरअसल, जिन लोगों को चलने की वजह से पैरों, एड़ियों और पंजों में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें ये अभ्यास करने से बहुत आराम मिलता है। अगर आप ज्यादा देर सीधे नहीं बैठ पाते तो इस अभ्यास को करते समय पीछे की ओर जमीन पर हाथ टिका सकते हैं। कुछ देर ऐसा करने के बाद आप पैरों को अपनी जगह पर रखे हुए ही क्लॉक वाइज घुमाएं। इसके बाद करें कपालभाति। इसके बाद तितली आसन करें। इसके बाद योगा मैट पर खड़े होकर अपने हाथों को हवा में घुमाएं। (Yoga Exercises)

सांस लेते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए नीचे लाएं। हाथों को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज घुमाना है। इसके बाद कई और अभ्यास करें। ध्यान रहे कि योगाभ्यास अपनी क्षमता अनुसार ही करना है। इस दौरान श्वास-प्रश्वास और व्यायाम से जुड़े विशेष नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इसी के साथ सही मात्रा में सही पोषण लेना भी आवश्यक है। आप सूक्ष्म व्यायाम के जरिए ही आसानी से अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। साथ ही बड़े आसनों के लिए अपने शरीर को तैयार भी कर सकते हैं। (Yoga Exercises)

Also Read : Benefits Of Drinking Coffee For Health कॉफी को अपने जीवन में शामिल करने के कारण

Also Read : How to make Ghee Healthy Body घी कैसे बनाएं शरीर को स्वस्थ

Also Read : How to Strong the Immune System टमाटर का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत कैसे करें

Also Read : How to make Immunity Booster Decoction इम्यूनिटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें