होम / जानिए मानसून के दौरान क्यों बढ़ने लगता है डेंगू मलेरिया?

जानिए मानसून के दौरान क्यों बढ़ने लगता है डेंगू मलेरिया?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : June 24, 2022, 12:56 pm IST

इंडिया न्यूज (Why Does Dengue malaria increase During monsoon)
बारिश का मौसम कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार के साथ साथ डेंगू और मलेरिया के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर मानसून में लोग इतने बीमार क्यूं होते हैं।

मलेरिया बरसात के मौसम में ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जलभराव और हयूमिडिटी मच्छरों के लिए उपयुक्त प्रजनन वातावरण प्रदान करते हैं। कई दिनों के रखे हुये पानी में ही इन बीमारियों का मच्छर पनपता है। डबल्यूएचओ के अनुसार मलेरिया और डेंगू बच्चों में मृत्यु का तीसरा सबसे बड़ा कारण है।

ऐसे में कई लोग यह सोच सकते हैं कि मेलेरिया और डेंगू इतना ज्यादा घटक नहीं है या इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। मगर ऐसा नहीं है, यदि इसका सही समय पर पता न लगाया जाए और इलाज न किया जाए, तो ये जानलेवा बीमारी साबित हो सकती है।

डेंगू-मलेरिया के लक्षण?

सिरदर्द होना। मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द होना। जी मिचलाना। उल्टी आना। आंखों के पीछे दर्द होना। शरीर में सूजन आना। रैश पड़ना। थकान आदि रहना।

डेंगू-मलेरिया से बचाने के उपाए?

सुनिश्चित करें कि आप रात में अपनी खिड़कियां और दरवाजे खुले नहीं रखें। क्योंकि रात में मच्छर सक्रिय हो जाते हैं और अधिक जोखिम पैदा करते हैं। मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम लगाएं और मच्छरदानी के नीचे सोएं। अपने घर और आसपास को साफ रखें। शाम को अपने हाथ और पैर को ढकने के लिए लंबी बाजू के कपड़े पहनें। क्योंकि तब मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। बुखार जैसे लक्षणों पर नजर रखें। जैसे आपको मलेरिया के किसी भी संभावित लक्षण का पता चलता है तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस रसातल में तो आप पसर गई- ओपी धनखड़
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर करें ये खास उपाय, जल्द होगी शादी और मिलेगी सफलता – Indianews
Lok Sabha Polls: ईवीएम और मतदान कर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग, मध्य प्रदेश में बड़ी दुर्घटना -India News
AstraZeneca: वैश्विक स्तर पर एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन लेगी वापस, पिछले दिनों हुआ था सनसनीखेज खुलासा -India News
Myanmar Junta Army: जुंटा आर्मी म्यांमार से विद्रोहियों को खदेड़ेगी, जानें क्या है प्लान? -India News
Maldives Foreign Minister: भारत-मालदीव के बीच तनाव जारी, विदेश मंत्री मूसा ज़मीर 9 मई को आएंगे भारत -India News
Kerala: पहले पत्नी और बेटी की हत्या, शख्स ने फिर बेटे और खुद की भी जान लेने की कोशिश- Indianews
Ukrainian Forces: यूक्रेन ने किया रूस के कब्जे वाले तेल डिपो पर हमला, स्थानीय नेता ने किया दावा -India News
ADVERTISEMENT