होम / स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी हैं कच्ची सब्जियां, जानें कैसे?

स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी हैं कच्ची सब्जियां, जानें कैसे?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 12, 2022, 4:55 pm IST

इंडिया न्यूज (Benefits of Raw Vegetables)
आजकल अधिकतर लोग फिट रहने के लिए ऑयली, स्पाइसी व जंक फूड चीजों से दूरी बनाकर सब्जियों को कम मसालों में पकाकर या उबालकर अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कच्ची सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी हो सकता है। तो चलिए आज के इस लेख में हम जानते हैं ।

  • खीरा: खीरा हर मौसम में पाया जाता है। खीरे सलाद में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खीरे का इस्तेमाल चाहें तो सलाद के रूप में या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं। खीरे में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी भी मौजूद होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • टमाटर: कच्चा टमाटर विटामिन-सी से भरपूर होता है। वहीं इसे पकाने के बाद इसमें मौजूद विटामिन-सी की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए, टमाटर के ज्यादा फायदे हासिल करने के लिए इसका कच्चा सेवन करना अधिक लाभकारी हो सकता है।
  • मूली: इसका सेवन अधिकतर कच्चा ही किया जाता है। मूली का उपयोग पित्त पथरी, पीलिया की परेशानी, लिवर रोग, अपच की समस्या, और अन्य गैस्ट्रिक दर्द जैसे कई रोगों के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है। इसमें काबोर्हाइड्रेट, शुगर, फाइबर, प्रोटीन एवं कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स, जैसे- कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज जिंक, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
  • ये भी पढ़ें: कई बीमारियों से बचाता है हल्दी और नींबू पानी
  • चुकंदर: चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में सहायक साबित हो सकता है।
  • गाजर: गाजर में कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड, प्रोटीन, फैट, काबोर्हाइड्रेट, फाइबर के साथ कई प्रकार के विटामिन शामिल होते हैं। पकाने के अलावा, इसका सेवन कच्चा किया जा सकता है।
  • पालक: स्वास्थ्य के लिए पालक लाभकारी है। इसका सेवन पका के खाने के अलावा कच्चा किया जा सकता है।यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ विटामिन-के, विटामिन बी-6, राइबोफ्लेविन, फोलेट, नियासिन, फाइबर, ओमेगा 3-फैटी एसिड से भी समृद्ध होती है।
  • प्याज: कहते हैं कि रोजाना एक कच्चा प्याज खाने से ब्लड सकुर्लेशन सही रहता है। कच्चे प्याज का सेवन छींक और बहती नाक से राहत प्रदान कर सकता है। इसके साथ ही, दांतों से संबंधित समस्याओं के लिए कच्चे प्याज के लाभ देखे जा सकते हैं। स्वास्थ्य के अलावा कच्चा प्याज त्वचा की रंगत में भी सुधार कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  वजन कम करने में सहायक हैं ड्राई फ्रूट्स, जानिए कैसे ?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें