होम / Muscles Weakness : अगर आप भी मांसपेशियों में महसूस कर रहे हैं कमजोरी तो हो जाएं सावधान

Muscles Weakness : अगर आप भी मांसपेशियों में महसूस कर रहे हैं कमजोरी तो हो जाएं सावधान

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 27, 2021, 6:28 am IST

Muscles Weakness : हमारा शरीर कई अंगों से मिलकर बनता है और एक स्वस्थ जीवन के लिए हमारे सभी अंगों का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है। शरीर के किसी भी हिस्से में आने वाली मामूली परेशानी कई बार बड़ी समस्या खड़ी कर देती है। आज हम आपको हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्टियोपोरोसिस की।

ऑस्टियोपोरोसिस में कमजोर हो जाती हैं हड्डियां (Muscles Weakness)

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो मरीज की हड्डियों को बहुत कमजोर कर देती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान की हड्डियां टूटने का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित मरीज की हड्डियों में प्रोटीन और कैल्शियम दोनों की कमी हो जाती है और फिर इसकी वजह से मरीज की हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। आमतौर पर ये बीमारी उम्र बढ़ने की वजह से होती है। (Muscles Weakness)

जब इंसान का न्यूट्रीशन खराब हो जाता है और वह पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी नहीं ले पाता तो उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। गर्भवती महिलाओं को इस समस्या से ज्यादा जूझना पड़ता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि गर्भावस्था के दौरान महिला पर्याप्त पोषण नहीं ले पाती हैं।

ये हैं ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण (Muscles Weakness)

ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआत में मरीज की मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है, उनके हड्डियों में फैटी पेन रहता है, थोड़ी-थोड़ी देर में थकावट होने लगती है, जोड़ों में और जोड़ों के ऊपर-नीचे हमेशा दर्द महसूस होता रहता है, कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती। ये सभी ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनमें से किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो उन्हें बिना लापरवाही किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Also Read : Vertigo : कहीं आप तो इस बीमारी की चपेट में नही हैं, करवट बदलने पर आते हैं चक्कर

Read Also : Festival of Faith Chhath Puja : आस्था का महापर्व छठ पूजा, जानिए विधि, सामग्री और मान्यताएं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT