होम / जानिए शुगर के मरीज को अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं

जानिए शुगर के मरीज को अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 11, 2022, 4:59 pm IST

इंडिया न्यूज (Benefits Of Pomegranate in Diabetes)
दुनियाभर में डायबिटीज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली से मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और कई दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीज इसकी वजह से खानपान को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। अनार का सेवन करने और अनार का जूस पीने को लेकर डायबिटीज मरीज अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि अनार का जूस पी सकते हैं या नहीं। तो चलिए जानेंगे इस बारे।

ये भी पढ़ें : जानिए विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बिमारियां व लक्षण

कई विटामिन से भरपूर है अनार

अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, के, बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। बताया जाता है कि डायबिटीज के मरीज अनार खा सकते हैं और संतुलित मात्रा में इसका जूस पी सकते हैं। डायबिटीज में अनार का जूस पीने से कई दूसरी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से ब्लड शुगर तो नियंत्रित रहेगा ही बल्कि इससे आपको हार्ट की बीमारियों का खतरा कम रहता है।

जूस पीने से इन बीमारियों का खतरा कम?

  • अनार का जूस पीने से आपको कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। अनार में एंटी-आॅक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना फायदेमंद है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अनार का जूस पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

ये भी पढ़ें: इन फलों की मदद से माइग्रेन करें ठीक, जानिए कैसे?

  • अनार का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। अनार में मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना अनार का जूस पीने से आपका वजन संतुलित रहता है। डायबिटीज के मरीजों में मोटापा एक गंभीर समस्या और इसकी वजह से कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जानें बच्चों में लंग कैंसर के लक्षण क्या हैं ?

  • दिल की अच्छी सेहत के लिए रोजाना अनार का जूस पीना फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों में हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है, ऐसे में रोजाना अनार खाना या जूस पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ उनका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अगर आप अनार का जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो अनार के दानों को खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए घी का सेवन वजन बढ़ाता है या घटाता ?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

China: छात्र बिल्लियों के साथ करता था दुर्व्यवहार, विश्वविद्यालय ने लिया ऐसा फैसला कि सुन हो जाएंगे हैरान- Indianews
Canada Burning Train: कनाडा में दौड़ी द बर्निंग ट्रेन, वायरल हुआ भयावह वीडियो – India News
Lok Sabha Election: अगर कांग्रेस जीती तो लाएगी शरिया कानून…, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप- Indianews
Heatwave Alert: पूर्वी भारत में हीटवेव रहेगी जारी! यहाँ देखिए आईएमडी की रिपोर्ट – India News
Lok Sabha Election 2024: अमेठी सीट पर वापसी की योजना बना रहे हैं राहुल गांधी? निवास को दिया गया नया स्वरूप-Indianews
CSK VS LSG : चेन्नई में चला गायकवाड़ का बल्ला, लखनऊ के सामने रखा 211 रन का लक्ष्य-Indianews
Arti Singh ने अपने होने वाले दुल्हे के नाम की लगाई मेहंदी, पर्पल आउटफिट लुक की तस्वीरें आई सामने -Indianews
ADVERTISEMENT