होम / सेहत के लिए तांबा फायदेमंद ही नहीं बल्कि नुकसानदायक भी है, जानें इसके बारे में

सेहत के लिए तांबा फायदेमंद ही नहीं बल्कि नुकसानदायक भी है, जानें इसके बारे में

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : July 2, 2022, 3:22 pm IST
इंडिया न्यूज, Delhi News (Copper Advantages and Disadvantages): माना जाता है तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। वैज्ञानिकों ने भी तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए बहुत अच्छा बताया है। लेकिन अगर सही तरीके से तांबे में पानी रखकर न पिया जाए तो इससे सेहत बिगड़ भी सकती है। कहते हैं कि अधिक मात्रा में कॉपर लेना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आज काम की बात में जानेंगे कि तांबे के बर्तन में रखा पानी कैसे हो सकता है घातक।
बता दें कि कॉपर यानि तांबा हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खास कर के ये पाचन क्रिया के लिए। इसके अलावा अगर किसी को लिवर संबंधित समस्या है तो उसे तांबे के बर्तन में पानी रखकर पानी चाहिए। नॉर्मल इंसान को 0.90 मिलीग्राम कॉपर लेने की जरूरत होती है। अगर कोई 3 ग्राम से ज्यादा कॉपर लेता है तो उसे हार्ट की बीमारी हो सकती है। अगर किसी को आंतों में सूजन की परेशानी है और वो तांबा वाला पानी पीता है तो उस व्यक्ति की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि शरीर में तांबे की अधिकता से लिवर खराब होने की संभावना रहती है।

सेहत के लिए कितना कॉपर लेना सही?

बता दें एक से 3 साल का बच्चा एक दिन में 0.34 मिलीग्राम कॉपर कन्ज्यूम कर सकता है। वहीं 19 साल से अधिक उम्र के लोग खाने और दूसरी चीजों से 0.90 मिलीग्राम कॉपर का सेवन कर सकते हैं। जबकि एक दिन में गर्भवती महिलाएं 1 मिलीग्राम और ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाएं 1.3 मिलीग्राम कॉपर ले सकती हैं।

इन चीजों को भूलकर भी नहीं रखें तांबे में?

Copper

दूध: तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध नहीं रखना चाहिए और न ही पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा हुआ दूध जहर के समान हो जाता है। ऐसे में यदि आप इस दूध का सेवन करते हैं तो आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। छाछ: छाछ सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। मगर यदि आप छाछ का सेवन तांबे के बर्तन में करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। छाछ में कई प्रकार के गुण मौजूद होते हैं जो तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं।
खट्टे जूस: खट्टी चीजें जैसे जूस, आचार आदि तांबे के बर्तन में रखकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। ये सभी खट्टी चीजें तांबे के बर्तन के साथ मिलकर बहुत रिएक्ट करता है। तांबे के बर्तनों में खट्टी चीजें खाने से उल्टी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लेमन पानी: वैसे तो नींबू पानी सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। मगर तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है जो तांबे के साथ मिलकर सेहत पर रिएक्ट करता है। अगर आप तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की परेशानी शुरू हो सकती है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के लाभ क्या हैं?

तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसमें रखा पानी पीने से शरीर में सूजन, दर्द या ऐंठन की समस्या नहीं होती। तांबे के बर्तन में रखा पानी आर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी कारगर है।
पेट अथवा पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। जिन लोगों को गैस, कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हैं, उन्हें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा ये त्वचा रोगों से लड़ने में मदद करता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
इन चीजों का करें सेवन:कॉपर शरीर के लिए फायदेमंद है, इससे पाचन क्रिया सही तरीके से काम करती है। मगर हमारा शरीर खुद कॉपर नहीं बना पाता, इसलिए मशरूम, काजू, तिल, बादाम, दालें, चिया सीड्स, एवोकाडो, किशमिश जैसी कई चीजों से शरीर में कॉपर की पूर्ति हो सकती है।


ये भी पढ़ें : जानिए नारियाल पानी पीने के फायदे और नुकसान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SC on Private Property: आम भलाई के लिए किसी की निजी संपत्ति पर कब्जा करने वाले सवाल पर सुप्रीम कोर्ट, कहा यह खतरनाक!
Heeramandi Screening: रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अनन्या पांडे, फैंस ने किया रिएक्ट -Indianews
Islamabad: ईरान और पाकिस्तान हुए अंतिम मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत, जानें किन मुद्दों को किया शामिल-Indianews
Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI – indianews
Weather Update: झमाझम बारिश के बाद तेज धूप, कई राज्यों में लू का अलर्ट; जानें आज का IMD अपडेट-  indianews
Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
ADVERTISEMENT