होम / हाई ब्लड प्रेशर से लेकर वजन घटाने तक लाभदायक है कीवी, जाने इसके सेवन से मिलने वाले ये 7 फायदें

हाई ब्लड प्रेशर से लेकर वजन घटाने तक लाभदायक है कीवी, जाने इसके सेवन से मिलने वाले ये 7 फायदें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 26, 2023, 9:38 pm IST

Benefits Of Kiwi: कीवी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी चीन का एक राष्ट्रीय फल है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटैशियम और कईं पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सेहत को कईं तरह से लाभ पहुंचाता है। तो यहां जानिए कीवी के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारें में जानकारी।

कीवी से मिलने वाले ये 7 फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक

कीवी में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद करता है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद

कीवी में पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे आप हार्ट संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं।

3. इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक

कीवी में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, नियमित रूप से कीवी का सेवन कर सकते हैं।

4. पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त

कीवी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।

5. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है।

6. वजन कम करने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो किवी को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख लगने की प्रक्रिया को कम करता है। जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

7. बालों के लिए फायदेमंद

कीवी विटामिन-ई, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT