होम / Bread Roll Recipe : टेस्टी स्नैक्स बनाने का मन है तो Try ब्रेड पिज़्ज़ा रोल

Bread Roll Recipe : टेस्टी स्नैक्स बनाने का मन है तो Try ब्रेड पिज़्ज़ा रोल

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : February 12, 2022, 5:31 pm IST

Bread Roll Recipe

Bread Roll Recipe : ब्रेड पिज़्ज़ा रोल बहुत ही मज़ेदार और यम्मी रेसिपी हैं। बच्चे हमेशा फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। इसको आप अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। इसे बनाना इतना मुश्किल नही है। बस सभी सामग्रियों की मदद से इसे टेस्टी बनाया जा सकता है। वैसे ब्रेड पिज्जा रोल केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खासा पसंद आएगा।

इसके नाम से पता चलता है, ब्रेड में आलू भरने के बजाय,हमने इसे पिज्जा सामग्री से भरा जाता है। जैसे चीज, कटी हुई सब्जियां, अजवायन, चिली फ्लेक्स और बहुत सी चीजें शामिल होती हैं। शाम के नाश्ते के लिए ये टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। तो चलिए जानते है इसे बनाने की रेसिपी।

ब्रेड पिज़्ज़ा रोल बनाने की सामग्री (Delicious Bread Pizza)

  • ब्रेड की कुछ स्लाइस
  • आधा कप चीज
  • 1 शिमला मिर्च बारीक कटे हुए
  • 1 कप बारीक कटे प्याज
  • एक कप बारीक कटे गाजर,तीन से चार अंडे
  • एक चम्मच चिली फ्लेक्स
  • एक चम्मच पि़ज्जा सॉस
  • नमक स्वादानुसार।

 ब्रेड पिज़्ज़ा रोल बनाने की विधि (Bread Pizza Roll Recipe In Hindi)

 Bread Pizza Roll Recipe

  1. सबसे पहले सभी सब्जियों प्याज, गाजर,शिमला मिर्च, और चाहे तो अपने हिसाब से मनचाही सब्जियों को बारीक काट लें।
  2. फिर ब्रेड को लेकर किसी समतल सतह पर रखकर बेलन की मदद से चपटा कर लें।
  3. ध्यान रखें कि ब्रेड बिल्कुल ताजी हो। नहीं तो वो टूटना शुरू कर देगी।
  4. ब्रेड को चपटा करने के बाद टोमैटो सॉस, पिज्जा सॉस और मेयोनीज की एक परत लगाएं।
  5. अब इस ब्रेड में जिसमे मेयोनीज और सॉस लगे है।
  6. इसके ऊपर सब्जियां और चीज  डालें। अब इस ब्रेड को रोल कर लें।
  7. किसी कटोरी में मैदे का गाढा़ घोल तैयार कर लें। रोल ब्रेड को इस गाढे घोल की मदद से चिपका लें।
  8. जिससे कि स्टफिंग बाहर ना निकलें। अब तीन से चार अंडे को फोड़ कर रख लें।
  9. अब इस अंडे में ब्रेड के रोल को डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। किसी कड़ाही में तेल गर्म करें।
  10. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे तैयार ब्रेड पिज्जा रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  11. आपके बहुत ही बढ़िया टेस्टी ब्रेड पिज़्ज़ा रोल बनकर तैयार हैं।
  12. अब सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Bread Roll Recipe

READ ALSO : How To Make Coffee Mousse : लंच और डिनर के बाद डेसर्ट में ट्राई करे कॉफी मूस

READ ALSO : How To Make Cucumber Sandwich : घर पर कुछ अलग ट्राई करना हो तो बनाये ककड़ी सैंडविच

READ ALSO : Paneer Chilli Recipe : चिली पनीर बनाने आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews
Surbhi Jain ने 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, डिम्बग्रंथि कैंसर से जूझ रही थी फैशन इन्फ्लूएंसर-Indianews
IPL 2024: शानदार फॉर्म के बावजूद उपरी क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं करते हैं MS Dhoni? CSK के कोच का खुलासा