होम / Cancer: अगर आपके शरीर में हो रहें ये बदलाव तो कैंसर के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण

Cancer: अगर आपके शरीर में हो रहें ये बदलाव तो कैंसर के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 1, 2023, 11:45 pm IST

Cancer Day 2023: कैंसर एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है, जिसे लेकर जरा भी लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। इन दिनों हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति हमारी लापरवाही हमें कईं गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहीं है। इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया, तो ये बीमारी जानलेवा तक साबित हो सकती है। लेकिन अगर वक्त रहते इसका इलाज हो जाए, तो इससे बचा भी सकता है। इतनी गंभीर बीमारी होने के बाद भी इसे लेकर लोगों के बीच जागरुकता की कमी है। इसे लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। तो यहां जानिए कैंसर के कुछ मुख्य शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी।

लगातार दर्द की समस्या

अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार दर्द की समस्या बनी हुई है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर दवाई या किसी अन्य उपचार के बाद दर्द बना हुआ है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। लंबे समय तक दर्द रहने का मतलब है कि शरीर में कैंसर फैलने लगा है। जिसके लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

तेजी से वजन कम होना

लगातार वजन कम होना भी कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर बिना किसी मेहनत या डाइटिंग के आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बिना लापरवाही के तुंरत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लीडिंग होना

ब्लीडिंग होना भी कैंसर के मुख्य लक्षणों में से एक हो सकता है। खासकर महिलाओं को मेनोपॉज के बाद अगर ब्लीडिंग हो रही है, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है। इसके अलावा मल-पेशाब से खून आना, मसूढ़ों या मुंह से खून आना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है।

लंबे समय तक खांसी की शिकायत रहना

मौसम, एलर्जी या पर्यावरण की वजह से खांसी होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपको खांसी की समस्या लंबे समय तक बनी हुई है, तो तुरंत एलर्ट हो जाएं। लगातार खांसी के साथ अगर आपको सीने में दर्द हो रहा है, तो यह कैंसर की निशानी हो सकती है। इसके अलावा खांसी के साथ खून आना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं। लगातार खांसी होना लंग्स ​या थायरॉइड कैंसर का संकेत हो सकता है।

शरीर में गांठ का दिखना

शरीर में अचानक गांठ दिखना भी सामान्य नहीं है। खासकर अगर स्तन में अचानक ही गांठ नजर आने लगे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही ये गांठे दिखने के साथ बड़ी होने लगें तो यह भी कैंसर की निशानी हो सकती है, क्योंकि बाद में यह गांठ कैंसर या सिस्ट में बदल सकती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस लक्षण के दिखने पर इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT