होम / Turmeric Face Pack: होने वाली दुल्हन के लिए ऐसे बनाएं हल्दी फेस पैक, मिलेगी इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन

Turmeric Face Pack: होने वाली दुल्हन के लिए ऐसे बनाएं हल्दी फेस पैक, मिलेगी इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 29, 2022, 11:02 pm IST

Turmeric Face Pack: हल्दी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि ये स्किन की कईं समस्याओं को दूर करने में सहायक है। अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो शादी से कुछ दिन पहले ही चेहरे पर हल्दी फेस पैक लगाना शुरू कर दें। इससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। यहां जानिए, होने वाली दुल्हन के लिए हल्दी फेस पैक कैसे बनाएं।

चावल और हल्दी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पीस लें। अब इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। कच्चे दूध की मदद से इसका पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो सकती हैं।

बेसन और हल्दी का पैक

इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी मिला दें। अब इसे कच्चे दूध या गुलाब जल की मदद से पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें, 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकती हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।

दही और हल्दी

दही नेचुरल क्लींजर का काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े चम्मच दही लें और इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे चेहरे पर मसाज करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

दूध और हल्दी

इसके लिए 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध लें, इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से चेहरे को धोएं। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
Aaj Ka Panchang: 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Lok Sabha Elections 2024: ‘सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना – India News
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
ADVERTISEMENT