Health Benefits Of Kantola : कंटोला ऐसी सब्जी है जोकि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के लिए इसका नियमित सेवन अत्यधिक लाभकारी होता है। कंटोला का सेवन आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। कंटोला में पाए जाने वाले ल्यूटेन जैसे कोरोटोनोडइस तत्व की वजह से कैंसर होने की संभावना भी कम हो जाती है। इस सब्जी को कई नामों से जाना जाता है। अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कंटोला का नियमित सेवन करके आप डायबिटी ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कंटोला की सब्जी के फायदे…
कंटोला प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें चिकन, मटन की अपेक्षा 50 प्रतिशत से अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके पोषक तत्व आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका सेवन करके आप सेक्स संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और यह यौन जीवन को सही बनाता है।
कंटोला में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो है ही, साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। इससे गैस, कब्ज आदि समस्याओं से निजात मिलती है। आप इसकी सब्जी की बजाय अचार बनाकर भी नियमित सेवन कर सकते हैं। यह पाचन क्रिया दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(Health Benefits Of Kantola)
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Also Read : Benefits of Sandalwood Powder चंदन पाउडर के इस्तेमाल से चेहरा करेगा ग्लो