होम / कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 13, 2022, 3:33 pm IST

इंडिया न्यूज ( Health Tips)
कई व्यक्तियों को कब्ज की समस्या एक आम बात है, जिससे अधिकतर लोग कभी ना कभी परेशान हो सकते हैं। आपका पेट साफ नहीं होना कब्ज का लक्षण हो सकता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने पर ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है। आमतौर पर कब्ज की समस्या सही आहार ना लेने के कारण होती है। भोजन में फाइबर की मात्रा का कम होना, पर्याप्त पानी ना पीना, रात में पर्याप्त नींद ना लेना और अस्त-व्यस्त लाइफ स्टाइल के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है।

आंवले का जूस: आंवले का जूस, कब्ज की समस्या को ठीक करने के साथ-साथ बालों मजबूत करने। सफेद बालों को काला करने। आंखों की रोशनी में भी मदद करता है। आंवले का जूस को सुबह खाली पेट ग्रहण करें। यह सभी के लिए फायदेमंद होता है।

गाय का घी: गाय का घी और दूध भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। एक चम्मच गाय का घी और उसके साथ एक गाय का गिलास गरम दूध का सेवन करें यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

काली किशमिश: काली किशमिश में भरपूर फाइबर की मात्रा होती है जो कब्ज की समस्या में राहत दिला सकती है। किशमिश को भिगोना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि भीगे हुए किशमिश पाचन क्रिया में मदद करते है। यह वात दोष वाले लोगों के लिए अच्छा रहता है।

मेथी के बीज: मेथी के बीज भी कब्ज की समस्या में जरूरी माने जाते हैं। एक चम्मच मेथी को रात में भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह पानी के साथ लें। यह उपाय वात और कफ दोष वाले लोगों के लिए अच्छा होता है लेकिन पित्त दोष वाले लोग इसे नजरअंदाज करें।

ये भी पढ़ें: जानिए किन कारणों से ज्यादा काटते हैं मच्छर ?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें