होम / डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद व नुक्सानदायक फल व सब्जियां 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद व नुक्सानदायक फल व सब्जियां 

Mukta • LAST UPDATED : September 9, 2021, 8:33 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

लोगों में यह आम धारणा होती है कि डायबिटीज में वे बेझिझक फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। कुछ ऐसे फल और सब्जियां भी होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अधिक मीठे फलों के साथ-साथ स्टार्च वाली सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी आजकल बहुत आम हो गई है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक, हर उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को मीठा, तला-भुना, और ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। लोगों में यह आम धारणा होती है कि डायबिटीज में वे बेझिझक फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

कुछ ऐसे फल और सब्जियां भी होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अधिक मीठे फलों के साथ-साथ स्टार्च वाली सब्जियों से परहेज करना चाहिए। इन फलों और सब्जियों में काबोर्हायड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जिससे ब्लड शुगर लेवेल बढ़ जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की डायबीटीज के मरीजों को कौन से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए-

कौन से फल और सब्जियों को खाना चाहिए

1. केले में काबोर्हाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है ऐसे में डायबिटीज पेशेंट को एक बार में आधा केला ही खाना चाहिए।
2. डायबिटीज पेशेंट को रोज एक या आधा सेब खाना चाहिए। सेब में प्रचुर मात्रा में एन्टीआक्सिडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और पाचन क्रिया को अच्छा रखता है।
3. अमरुद का फल डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, डायटरी फाइबर होता है। यह मीठा भी कम होता है।
4. इसके अलावा नाशपती, आडू, जामुन भी डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन और डायटरी फाइबर होते है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं।
5. करेला ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल करने में कारगर है। इसमे मौजूद हाई फाइटोकैमिकल की मात्रा होती है जो डाइबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है।
6. भिन्डी में माइरिसिटिन तत्व होते हैं जो डाइबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है।

 कौन से फल और सब्जियों को नहीं खाना चाहिए

1. अंगूर और चेरी में काबोर्हाइड्रेट होते हैं इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
2. पके हुए अनानास में शुगर हाई होता है इसलिए यह फल भी नहीं खाना चाहिए।
3. एक पके हुए आम में लगभग 25-30 ग्राम काबोर्हाइड्रेट होता है जो ब्लड में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है इसलिए आम के सेवन से परहेज करें।
4. सूखे मेवों का भी अधिक सेवन न करें।
5. स्टार्च वाले और काबोर्हाइड्रेट वाली सब्जियां जैसे आलू, कद्दू, चुकन्दर और कॉर्न से परहेज करें।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT