होम / जानिए नारियाल पानी पीने के फायदे और नुकसान

जानिए नारियाल पानी पीने के फायदे और नुकसान

Sachin • LAST UPDATED : June 30, 2022, 4:47 pm IST

इंडिया न्यूज़, Health Tips (New Delhi): नारियल का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का है जब पेट खाली हो। इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक ठंग से काम करती है। इसे जादुई ड्रिंक के नाम से भी जाना जाता है। रोजाना इसके पानी के सेवन से शरीर में बहुत सी बिमारियों को काटता हे। नारियाल का हर हिस्सा किसी ना किसी तरह से फायदेमंद होता है। ड़ॉ भी अपने पेशेंट्स को नारियाल पानी का प्रयोग करने की सलाह देता है। जिसका पानी एनर्जी बूस्ट करने का काम भी करता है। नारियल में कैलोरी की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। जिसमें नैचुल एंजाइम्स होते हैं और पोटेशियम जैसे खनीज होते हैं, जो इसे सुपर ड्रिंक बनाते हैं। नारियल का पानी बढ़ते शरीर के वजन को भी कम करने में कारगर साबित हुआ है।

नारियल पानी हार्ट के मरीजों के लिए भी है अच्छा

Advantages and Disadvantages of Drinking Coconut Water

दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद साबित होता है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होती है। जिससे उनके दिल से सम्बंदित कई रोग मिट सकते है।

हड्डियों के लिए है लाभकारी

नारियल पानी ना सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, बल्कि ये हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। नारियल पानी में कैल्शियम मौजूद होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में भी काफी लाभकारी है।

त्वचा में लाए निखार

नारियल पानी पीने से हमारे शरीर के साथ हमारी स्किन भी हाइड्रेट रहती है। जिससे त्वचा संबंधी कई परेशानियां अपने आप दूर हो जाती हैं। नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार तो आता ही है, साथ ही साथ पिंपल्स और रैशेज की समस्याएं भी दूर होती हैं।

कम होता है किडनी स्टोन का खतरा

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है वे भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व किडनी में स्टोन बनने से रोकते हैं। डॉक्टर्स भी अक्सर किडनी में स्टोन होने पर नारियल पानी पीने की सलाह देते नजर आते है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT