होम / Health From Kitchen: छोटी सी चिरौंजी करेगी शरीर की कमजोरी दूर, जाने किस तरह।

Health From Kitchen: छोटी सी चिरौंजी करेगी शरीर की कमजोरी दूर, जाने किस तरह।

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 5, 2022, 2:58 pm IST

चिरौंजी के गुणों की वजह से आप इसे भी अन्य ड्राईफ्रूट्स की तरह खा सकते है। इससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है। चिरौंजी के गुण पाचन सबंधी परेशानियों को दूर करने के साथ वजन घटाने में मददगार होते है। इसके अलावा चिरौंजी कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद करती है चलिए जानते है चिरौंजी के फायदों के बारे में।

खांसी से राहत देती है चिरौंजी। 

खांसी से राहत पाने के लिए चिरौंजी फायदेमंद हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए आप 1 चम्मच शहद को पीसकर इसे चाट लें आपको खांसी से राहत मेलेगी।

पाचन को मजबूत करती है चिरौंजी। 

चिरौंजी पाचन की मजबूती को बढ़ाने में मददगार होती है।चिरौंजी को आप खिचड़ी, दलियां और उपमा के साथ खा सकते है। यह आपके लिए लाभदायक होगा।

सिर के दर्द से राहत देगी चिरौंजी। 

सिर के दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप चिरौंजी खा सकते है। चिरौंजी को 1 चम्मच दूध के साथ पीस लें अब इसे अपने सिर पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे सिरदर्द में राहत मिलेगी।ॉ

शारीरिक कमजोरी होगी दूर।

चिरौंजी शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए फायदेमंद होती है। पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिंस शरीर को ताकत देते है। रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच चिरौंजी मिक्स करके पीएं आपको कमजोरी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े- Health Tips: एक दिन में खांए कितने बादाम, जाने इन्हें खाने का सही समय और तरीका।

लेटेस्ट खबरें