होम / Health Tips: इन चीजों को Oven में गर्म करने से बचें, हेल्थ पड़ेगा इसका असर

Health Tips: इन चीजों को Oven में गर्म करने से बचें, हेल्थ पड़ेगा इसका असर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 4, 2022, 12:55 pm IST

Food In Oven: अगर आपको गर्मा-गर्म खाना खाने का शौक है तो आपके लिए ये काम की खबर है। हम अक्सर खाना गर्म करने के लिए ओवन का इस्तेमाल करते हैं। ये आपकी बीमारियों का एक कारण बन सकता है। ओवन मे खाना जल्दी गर्म हो जाता है इसलिए लोग आजकल इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

बार-बार न गर्म करें खाना

वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाने को बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। हो सके तो हमेशा ताजा भोजन ही खाना चाहिए। क्योंकि खाने को बार-बार गर्म करने से उसमें बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है। इसके चलते खाना टॉक्सिक बन जाता है और ओवन के मामले में तो जोखिम बढ़ जाता है। तो आईए जानते हैं कि आपको किन चीजों को ओवन में भूलकर भी गर्म नहीं करना चाहिए।

ओवन में चावल न करें गर्म

चावल को ओवन में गर्म करने से बचना चाहिए। ये जल्ग ही काफी ठंडा होने लगता है और इसका स्वाद भी घट जाता है। इसी वजह से लोग अक्सर चावल को ओवन में गर्म करते हैं। बता दें कि ऐसा करने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ने लगता है।

आलू की सब्जी न करें गर्म

आलू की सब्जी को ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए। आलू में गर्म वातावरण से बैक्टेरिया बढ़ने का खतरा बेहद बढ़ जाता है। इसके चलते आप फूड पॉइजनिंग का भी शिकार हो सकते हैं।

अंडा हो सकता है हानिकारक

आपको अंडा ओवन में गर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अंडा को ओवन में गर्म करने से उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनपता है। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।

चिकन गर्म करना है खतरनाक

चिकन को ओवन में दोबारा गर्म करके नही खाना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। बता दें कि चिकन गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक में बदल जाता है। इससे आपको फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। अगर आप चिकन को फेंकना नहीं चाहते हैं तो आप उसे धीमी आंच पर गर्म करके खा सकते हैं।

Also Read: सीकर हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजू ठेहट के हत्यारे गिरफ्तार, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट

लेटेस्ट खबरें