होम / पानीपत में आग का गोला बनी कार, 3 लोग जिंदा जले A truck Hit Car on Panipat-Rohtak highway

पानीपत में आग का गोला बनी कार, 3 लोग जिंदा जले A truck Hit Car on Panipat-Rohtak highway

Vir Singh • LAST UPDATED : April 15, 2022, 4:12 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

A truck Hit Car on Panipat-Rohtak highway हरियाणा के पानीपत में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसराना में पानीपत-रोहतक हाईवे पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब सवा बारह बजे हुआ। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान भी नहीं हो पाई। एसएचओ दीपक रंगा के अनुसार कार में रखे दस्तावेज भी पूरी तरह से जल चुके हैं।

Also Read : Major Road Mishap In Haryana : हिसार में पिकअप जीप पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 11 घायल, कुछ गंभीर

पानीपत से गोहाना के रास्ते पर थी कार

A truck Hit Car on Panipat-Rohtak highway

जानकारी के मुताबिक एचआर नंबर की कार पानीपत से गोहाना के रास्ते पर थी। इस बीच इसराना अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक को अभी संभलना भी नहीं मिला था कि कार में आग लग गई। देखकर आसपास और इसराना अनाजमंडी में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और वे घटनास्थल पर पहुंचे।

टक्कर के कारण लॉक हो गए थे कार के दरवाजे

पुलिस ने कार से तीन शव मिलने की पुष्टि की है। ट्रक से टक्कर लगने के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए जिसके कारण उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे की सूचना के बाद एएसपी पूजा वशिष्ठ और डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार के अलावा इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग पर जब नियंत्रण पाया गया, तब तक उसमें सवार लोगों की मौत हो चुकी थी। कार में केवल उनके कंकाल थे। जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद कार लगभग 45 मिनट तक कार जलती रही।

Also Read : Big Road Accident In Haryana एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT