होम / 70 Kg Stone Fell on Scorpio स्कार्पियो पर गिरा 70 किलो का पत्थर पूर्व सरपंच बोला आसमान से आया

70 Kg Stone Fell on Scorpio स्कार्पियो पर गिरा 70 किलो का पत्थर पूर्व सरपंच बोला आसमान से आया

India News Editor • LAST UPDATED : November 16, 2021, 8:35 pm IST

इंडिया न्यूज, घरौंडा (करनाल) :

70 Kg Stone Fell on Scorpio : दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित करनाल में स्कार्पियो पर अचानक 70 किलो का पत्थर गिर गया जिसे देखकर सब हैरान रह गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस भी हैरान है कि आखिरी पत्थर आया कहां से? उधर, चालक जोकि गांव कोहंड का पूर्व सरपंच है, का कहना है कि उसे पत्थर आसमान से गिरता दिखाई दिया तो स्कार्पियो पहले ही रोक दी। इस कारण स्कार्पियो का अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

चालक बोला, आसमान में 25 से 30 फुट की ऊंचाई पर देख लिया था पत्थर 70 Kg Stone Fell on Scorpio

स्कार्पियो चालक के अनुसार उसने पत्थर को उस समय देख लिया था जब वह आसमान में 25 से 30 फुट की ऊंचाई पर था। पत्थर को नीचे आता देख उसने तुरंत ब्रेक लगा दिए।

पत्थर बोनट के अगले हिस्से से बहुत जोर से टकराया जिससे स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो में चालक के साथ 4 महिलाएं भी थीं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस हैरान, कर रही जांच 70 Kg Stone Fell on Scorpio

स्कार्पियो चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस को भी उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। स्कार्पियो चालक पत्थर लेकर घरौंडा थाने में पहुंच गया और जांच की मांग की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।

शादी समारोह में जाते समय हुई घटना 70 Kg Stone Fell on Scorpio

मंगलवार दोपहर गांव कोहंड के पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा पानीपत में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। स्कार्पियो में उनके परिवार की 4 महिलाएं भी थीं। सुभाष शर्मा की स्कार्पियो जैसे ही ओवरब्रिज से होकर घरौंडा बस स्टैंड के सामने पहुंची तो कंक्रीट का भारी पत्थर गाड़ी के बोनट पर आ गिरा। सुभाष के अनुसार उसने करीब 25 से 30 फुट की ऊंचाई पर आसमान से पत्थर को अपनी ओर आते देख लिया था।

लोग दे रहे तरह-तरह के तर्क 70 Kg Stone Fell on Scorpio

जैसे ही पत्थर स्कार्पियो से टकराया, गाड़ी में मौजूद महिलाएं बुरी तरह से घबरा गर्इं। घटना के बाद मौके पर अन्य वाहनों के चालक भी एकत्रित हो गए। चालक की बात सुनकर लोगों ने भी अपने-अपने तर्क देने शुरू कर दिए। किसी ने कहा कि किसी गाड़ी से कंक्रीट का पत्थर गिरकर स्कार्पियो से टकरा होगा।

किसी ने कहा कि पत्थर डिवाइडर की साइड में रखा होगा और किसी कारणवश लुढ़ककर सड़क पर आ गया होगा और स्कार्पियो उससे टकरा गई होगी। पुलिस भी इस घटना को इत्तेफाकिया बता रही है।

घटना इत्तेफाकिया है या आलौकिक, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस भी घटना को लेकर हैरान है। फिलहाल, चालक की तरफ से कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है।

आखिर कहां से आया पत्थर? 70 Kg Stone Fell on Scorpio

चालक पत्थर को थाने में छोड़कर चला गया है और घटना की जांच की मांग कर रहा है। चालक के अनुसार अगर वह मौके पर ब्रेक नहीं लगाता तो 70 किलो का पत्थर स्कार्पियो के अंदर गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

हैरानी की बात है कि फ्लाईओवर पर स्कार्पियो के आसपास कोई वाहन भी नहीं था जिससे पत्थर गिरा हो या फिर कोई निर्माण कार्य भी फ्लाईओवर पर नहीं चल रहा था। फिर भी कहां से कैसे पत्थर गिरा और स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर गया, फिलहाल यह समझ से बाहर है। यह गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है।

घरौंडा से जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार एनएच-44 पर स्कार्पियो पर पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पीसीआर को भेजा था। चालक की कही गई बातें हैरान करने वाली हैं। फिलहाल चालक की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि यह जांच का विषय है लेकिन शिकायत मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 70 Kg Stone Fell on Scorpio

Read More : China becomes World Richest Nation अमेरिका को पछाड़ चीन बना दुनिया का सबसे अमीर देश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT