होम / गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की आमदनी में आई गिरावट

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की आमदनी में आई गिरावट

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 24, 2023, 2:51 pm IST

 

नई दिल्ली (Business): देश के अरबपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। उनका नाम दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों में था। वहीं अब वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी ग्रुप के चेयरमैन चौथे स्थान पर खिसक आए हैं। एलन मस्क दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। वहीं मुकेश अंबानी की बात करे तो उन्हें एक पायदान का और नुकसान हुआ है, अब वह 12वें स्थान पर हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक 683 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति घटकर 120 अरब डॉलर रह गई है। दुनिया में तीसरे स्थान पर ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस आ गए हैं। बेजोस की संपत्ति 121 अरब डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी संपत्ति 188 अरब डॉलर है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 145 अरब डॉलर है।

अमीरों की संपत्ति में गिरावट और बढ़ोत्तरी

गौतम अडानी की संपत्ति के लिए साल 2023 सही नहीं रहा है। दुनिया के टॉप-10 अमीर लोगों की लिस्ट में वे ही अकेले हैं, जिनकी संपत्ति में गिरावट आई है। अडानी की संपत्ति साल 2023 में 683 मिलियन डॉलर घट चुकी है। टॉप-10 में मौजूद अमीरों की बात करें, तो बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 26 अरब डॉलर, मस्क की संपत्ति में 8.21 अरब डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 13.8 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।

साल 2023 में अडानी और अंबानी की संपत्ति घटी है

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दुनिया के टॉप-15 अमीरों में से सिर्फ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ही ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी संपत्ति इस साल घटी है। लिस्ट में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी की संपत्ति 683 मिलियन डॉलर घटी है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 2.38 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वे 12वें स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़े- https://www.indianews.in/bihar/jdu-leader-upendra-kushwaha-made-a-big-claim-about-joining-bjp/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT