होम / 13 या 14, इस दिन मनाया जाएगा Karwa Chauth, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

13 या 14, इस दिन मनाया जाएगा Karwa Chauth, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 7, 2022, 5:17 pm IST

Karwa Chauth 2022: कार्तिक मास में कईं महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इन त्यौहारों के पीछे आस्था के साथ-साथ पौराणिक महत्व भी छिपा हुआ है। इन्हीं में से एक करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व को सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। बता दें कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस साल करवा चौथ पर्व की तिथि को लेकर कई लोगों के मन में दुविधा बनी हुई है। आइए जानते हैं 13 या 14 अक्टूबर किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व।

13 या 14 किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व

आपको बता दें, हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01:59 से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को देर रात 03:08 पर होगा। बता दें कि हिन्दू धर्म में किसी भी पर्व की तिथि निर्धारित करने के लिए उदया तिथि को ध्यान में रख कर किया जाता है। इसलिए इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त

जानकारी के अनुसार बता दें कि करवा चौथ के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं साथ ही व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन अमृत काल में शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि अमृत काल में पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं।

चन्द्रोदय का समय

इसके आलावा इस दिन पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट है। इस दिन सूर्योदय से पहले सुहागिन महिलाएं सरगी ग्रहण करती हैं और उसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर नियमानुसार चन्द्रोदय के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

 

ये भी पढ़े:- Sharad Purnima 2022: इस दिन मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि – India News

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SRH के खिलाफ किंग कोहली के प्रदर्शन से निराश हुए गावस्कर की फैंस ने लगाई क्लास, जानें किसने क्या कहा-Indianews
Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर ने बताया, गर्मी में खुद की एनर्जी मेंटेन रखने का तरीका – Indianews
चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल होने पर कक्षा 10 की टॉपर Prachi Nigam का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
Orry ने किया अपने ‘अजीब काम’ का खुलासा, फेमस होने से पहले करते थे ये काम -Indianews
रुस्लान प्रीमियर में भांजी पर प्यार लुटाते दिखें Salman Khan, परिवार के साथ खिंचवाई तस्वीरें -Indianews
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव फेज 2 के मतदान में ये करोड़पति और सबसे गरीब उम्मीदवार के नाम हैं शामिल, जानें कुल संपत्ति-Indianews
Petrol Diesel Price: 26 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
ADVERTISEMENT