होम / Karva Chauth की थाली में जरुर शामिल करें ये जरुरी चीज़े, जानें इसका महत्व

Karva Chauth की थाली में जरुर शामिल करें ये जरुरी चीज़े, जानें इसका महत्व

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 13, 2022, 5:14 pm IST

Karwa Chauth Puja Samagri List 2022: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं। बता दें कि माता करवा से अपनी पति और परिवार के लम्बी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पूजा पाठ करती हैं और साथ ही व्रत कथा का श्रवण करती हैं। करवा चौथ के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। उसके बाद रात को चंद्र देव के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन करवा चौथ की थाली का बहुत ज्यादा महत्व है। इसका इस्तेमाल करके ही पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहें है कि करवा चौथ की थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।

करवा चौथ की थाली में जरूर रखें ये चीजें

करवा

करवा चौथ में मिट्टी का करवा सबसे जरूरी चीज मानी जाती है। जो कि बाजार में काफी आसानी से मिल जाता है। इसे लाकर इसमें चावल को पीस घोल बना लें और इसके चारों ओर लगा दें। अगर मिट्टी नहीं है, तो पीतल से बना करवा भी इस्तेमाल करना शुभ होता है। इसके लिए 2 करवा होना जरूरी है।

दीपक

मिट्टी से बने 1-2 दीपक ले लें। इसके अलावा आटा से बना भी एक दीपक बना कर शामिल करें।

छलनी

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखने के बाद पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।

कांस की तीलियां

साथ ही आपको बता दें कि करवा चौथ के दिन कांस की तीलियों का भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हें करवा के बने छेद में लगाया था। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें रख लिया जाता है और गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाते समय शिखा पर इन्हें लगाया जाता है।

पानी के लिए लोटा

भगवान चंद्रमा को अर्घ्य करने के लिए थाली में एक लोटा जल भर कर जरूर रख लें। इसके साथ ही थोड़ा सा पानी गिलास में भी रखें। जिसे पीकर ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।

सिंदूर

थाली में सिंदूर जरूर शामिल करें। इसे चंद्रमा को अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही पूजा करने के बाद पति पत्नी की मांग में भरता है।

मिट्टी की पांच डेलियां

मिट्टी की पांच डेलियों को गौरी जी के रूप में पूजा जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल भी जरूर करें।

अक्षत

चंद्र द्रव को चढ़ाने के लिए अक्षत भी शामिल करें। थोड़ा सा अक्षत एक करवा में थोड़े से भर दें। इसके साथ ही एक सिक्का और थोड़ी सा आटे की लोई डाल दें।

मिठाई

चंद्र देव की पूजा करने के साथ करवा में डालने के लिए मिठाई जरूर मांगा के रखें।

 

ये भी पढ़े:- अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी जैसी कीमती चीज़ें नहीं खरीद सकते तो इन कामों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न – India News

लेटेस्ट खबरें