होम / अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी जैसी कीमती चीज़ें नहीं खरीद सकते तो इन कामों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी जैसी कीमती चीज़ें नहीं खरीद सकते तो इन कामों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 12, 2022, 6:40 pm IST

Dhanteras 2022: दिवाली का पर्व धनतेरस के साथ ही शुरू हो जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान माना गया है। बता दें, इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।  कहा जाता है कि इस दिन शॉपिंग करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी, गाड़ी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन कईं लोग ऐसे भी है जो सोना-चांदी जैसी कीमती चीजें नहीं खरीद पाते है।

ऐसे में आप चाहे तो इन चीजों को भी खरीद सकते हैं, इससे भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन स्टील के बदले पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे, तो उनके हाथ में एक कलश था जो पीतल का माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। इसके साथ ही दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी रखें। भैया दूज के बाद इस गोमती चक्र को उठाकर पैसों वाली जगह पर रख दें।

साबुत धनिया

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन साबुत धनिया भी खरीदकर लाना चाहिए। इसके बाद इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इन्हीं अर्पित धनिया को गमले में बो दें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

 

ये भी पढ़े:- Karva Chauth 2022: इस करवा चौथ आपके शहर में कब दिखेगा चांद, जानें समय और पूजा का शुभ मुहूर्त – India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, MI VS KKR Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
तिहाड़ में फिर मचा आतंक, आपसी झड़प में एक कैदी की मौत
Canada: सड़क दुर्घटना में भारतीय दम्पति और 3 महीने के पोते की मौत, कार  का पीछा कर रही थी कनाडा पुलिस-Indianews
पाकिस्तान में Flipkart नहीं देता है सेवा, जानिए यहां लोग कैसे करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग
मेरी मां ने मुझे परिवार की कर्मभूमि सौंपी…, रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी का बयान
Rohith Vemula: रोहित वेमुला मौत मामले में तेलंगाना पुलिस ने सभी आरोपियों को दिया क्लीन चिट, रिपोर्ट में कही यह बात -Indianews
KKR VS MI: मुंबई और कोलकाता को बीच मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ADVERTISEMENT