होम / christmas day: क्रिसमस पर घर सजाने के तरीके

christmas day: क्रिसमस पर घर सजाने के तरीके

Suman Tiwari • LAST UPDATED : December 21, 2021, 4:31 pm IST

इंडिया न्यूज, अंबाला:
christmas day: क्रिसमस के मौके पर हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल होता है। क्रिसमस पर गिफ्ट्स, प्लम केक और खाने की चीजों के बारे में सोच कर मन खुशी से भर उठता है। परिवार के साथ मिलकर घर और क्रिसमस ट्री को सजाने में जो मजा है, उसकी तो बात ही अलग है। बता दें कि चार दिन बाद क्रिसमस डे है। और कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्रिसमस पर घर को कैसे सजाया जाए। तो आइए इस लेख के जरिए आपको बताते हैं घर सजाने के टिप्स।

स्नोमैन बनाएं

क्रिसमस के मौके पर आप टिश्यू या टॉयलेट पेपर से स्नोमैन बनाकर भी अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए टॉयलेट पेपर के दो गोले बनाएं और अंदर डालें। इसके बाद लाल मोजे को काटकर टोपी बनाएं और फिर नकली आँख और नाक चिपका दें।

फैमिली फोटोज लगाएं

क्रिसमस के मौके पर परिवार के सभी सदस्य एकत्र होते हैं। ऐसे में इस मौके पर आप अपनी फॅमिली फोटोज से घर को सजा सकते हैं। डेकोरेशन का यह तरीका सभी को खूब पसंद आएगा।

christmas day

लाइट्स से सजाएं घर

क्रिसमस के मौके पर अपने घर को लाइट्स से सजाएं। आजकल बाजार में तरह-तरह की फैंसी लाइट्स उपलब्ध हैं। आप अपने घर को फेयरी लाइट्स, डिस्को लाइट्स, बल्ब या छोटी-छोटी रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर को अलग लुक देने के लिए डिम लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रिसमस ट्री को सजाएं

आप अपने क्रिसमस ट्री को अलग-अलग ढंग से सजा सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे पॉम-पॉम और रिबन से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप चॉक्लेट्स से भी अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं, यह बच्चों को काफी पसंद आएगा। आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री पर अपने फैमिली मेंबर्स की तस्वीर भी लटका सकते हैं, यह बेहद खास और अलग लगेगा।

christmas day

कैंडल्स से सजाएं घर

आप अपने घर को सजाने के लिए कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने लिविंग रूम को कैंडल्स से डेकोरेट करके बेहद खूबसूरत लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो पुरानी कांच को बोतलों को पेंट करके उन्हें कैंडल स्टैंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, यह देखने में बहुत अलग और खूबसूरत लगेगा।

फायर प्लेस को सजाएं

अगर आपके घर में फायर प्लेस है तो क्रिसमस के मौके पर इसे अलग अंदाज में सजाएं। आप क्रिसमस के मौके पर फायर प्लेस को लाइट्स, रिबन, पॉम-पॉम या बेल्स से सजा सकते हैं।

READ ALSO : How to Decorate Home in Low Budget घर को कम बजट में कैसे सजाए

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Samsung Galaxy S22: Samsung के इस प्रीमियम फोन का दाम हुआ आधा, लोगों में इसे खरीदने के लिए लगी होड़- Indianews
Nissan Magnite: 7 लाख से कम बजट में ये है जबरदस्त SUV, इसमें मिलते हैं ये शानदार फीचर्स- Indianews
Tobol Secret Weapon: क्या है टोबोल? कई विमानों को प्रभावित करने वाला रूस का गुप्त हथियार – India News
India Post Recruitment 2024: 10वीं पास पर डाक विभाग में निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी- Indianews
Andhra Student Dies: किर्गिस्तान में आंध्र प्रदेश के 20 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत, झरने में फंसने की वजह से हुई घटना – India News
Sarkari Naukri without Exam: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कौन से हैं ऑप्शन- Indianews
Mumbai Airport: करोड़ों के हीरे नूडल्स में मिले, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार – India News
ADVERTISEMENT