होम / Rakeysh Omprakash Mehra's biggest blast! 'कर्ण' के किरदार में नजर आएंगे विकी कौशल

Rakeysh Omprakash Mehra's biggest blast! 'कर्ण' के किरदार में नजर आएंगे विकी कौशल

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : February 20, 2022, 7:04 pm IST

इंडिया न्यूज़.

अभिनेता विकी कौशल किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं और उनकी फिल्मों को लेकर फैंस अक्सर इंतजार करते नजर आते हैँ। विकी कौशल उन सितारों में से एक हैं जिनकी झोली में बड़े बजट की फिल्में हैं। इस वक्त उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहा है जो कि महाभारत के कर्ण पर आधारित होने वाली फिल्म है। इस फिल्म में विकी कौशल कर्ण का मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

राकेश, रितेश सिधवानी और विकी के मुंबई में देखे जाने के बाद आई है। तब से उनके संभावित सहयोग की कई रिपोर्टें सोशल मीडिया पर आने लगीं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक ये शानदार प्रोजेक्ट राकेश के दिल के बेहद करीब है और वह कई सालों से इस पर एक फिल्म बनाना चाहते थे। Read Also:Kartik Aaryan Share After Party Pic: आगरा में लव रंजन की शादी की पार्टी के बाद पोस्ट की तस्वीरें

Vicky Kaushal-KATRINA KAIF MARRIAGE
Vicky Kaushal-KATRINA KAIF MARRIAGE

सूत्र ने आगे कहा कि विकी पौराणिक नाटक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे कर्ण के नजरिए से सुनाया जाएगा। कर्ण महाभारत का एक मजबूत किरदार था और उसको आज भी लोगों के द्वारा काफी याद किया जाता है।

Read Also: Prachi Singh Photos : अपने स्वैग से लोगों को मदहोश कर रही हैं प्राची सिंह

विकी कौशल अगर इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो इनता तय है कि वो इस तरह की फिल्म में पहली बार नजर आने वाले हैँ। इसके पहले फिल्म को लेकर अभिनेता शाहिद कपूर का नाम सामने आया था।

Vicky Kaushal-KATRINA KAIF MARRIAGE

इसके लिए रॉनी स्क्रूवाला ने परियोजना का समर्थन किया था। लेकिन चीजें बदल चुकी हैँ। इसके अलावा विकी कौशल अश्वत्थामा को लेकर बिजी हैं। कुछ समय पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे थे और इसको लेकर भी काफी चर्चा थी।

Connect Us : Twitter | Facebook 

लेटेस्ट खबरें