होम / Rajat Bedi की कार से हुई शख्स की मौत, केस दर्ज

Rajat Bedi की कार से हुई शख्स की मौत, केस दर्ज

Prachi • LAST UPDATED : September 9, 2021, 8:13 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
90 के दशक में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और बिजनेसमैन रजत बेदी ( Rajat Bedi) मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में रजत बेदी की कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी थी जिससे शख्स घायल हो गया था। अब खबरें आ रही हैं कि घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने बताया कि एक्टर रजत बेदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज (case registered) कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने रजत के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। डीएन नगर पुलिस ने बताया कि घायल को आनन-फानन में कूपर अस्पताल लाया गया था लेकिन इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई है। डीएन नगर पुलिस ने रजत के खिलाफ (Section 304-A of IPC) आईपीसी की धारा 304-A (लापरवाही से मौत) का भी केस दर्ज किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से रजत के फैंस खासे परेशान हैं। इस पूरे मामले में रजत बेदी की टीम ने भी बयान दिया है। बयान में टीम ने कहा कि वे पीड़ित का पूरा इलाज करवा रहे थे और पीड़ित के परिवार का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा था। बयान में टीम ने कहा कि रजत ट्रैफिक की वजह से काफी धीरे गाड़ी चला रहे थे लेकिन तभी उनकी गाड़ी के सामने राजेश (पीड़ित) आ गए। उस समय राजेश नशे में थे। कार से टक्कर लगने के बाद रजत खुद उन्हें कूपर अस्पताल लेकर गए और हर तरह की मदद भी दी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Supreme Court: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा, अब इस एप के माध्यम से भेजे जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के अपडेट-Indianews
Babil Khan ने दिवंगत पिता इरफान खान के पास जाने की व्यक्त की इच्छा, डिलीट किया यह क्रिप्टिक पोस्ट -Indianews
T20 World Cup: स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया भारत-पाकिस्तान के मैच का प्रोमो, देखें यहां
Patna: पटना रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, 3 लोगों की गई जान 15 से अधिक घायल-Indianews
विक्की कौशल-आलिया भट्ट से नीतू कपूर तक, हीराममंडी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे यह सभी सेलेब्स -Indianews
Heat Stroke: क्यों लगती है लू? जानें इसके लक्षण और बचाव-Indianews
Love Brain Disease: 18 वर्षीय चीनी लड़की ने बॉयफ्रेंड को एक दिन में किए 100 बार कॉल, डॉक्टर ने बताया है ये लव बीमारी- indianews
ADVERTISEMENT