होम / Mahi Vij की कार को अनजान शख्स ने मारी टक्कर, बदसलूकी कर दी रेप की धमकी!

Mahi Vij की कार को अनजान शख्स ने मारी टक्कर, बदसलूकी कर दी रेप की धमकी!

India News Desk • LAST UPDATED : May 8, 2022, 3:57 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:

Mahi Vij: टीवी फेमस अदाकारा माही विज के साथ हाल ही में दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि अभिनेत्री माही विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंका देने वाली घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है।

वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने शिकायत की कि बीते दिन उसकी कार को एक अजनबी ने टक्कर मार दी और फिर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने अभिनेत्री को बलात्कार की धमकी तक दी। मामले में एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस की मदद भी मांगी।

माही विज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया

माही ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखा, “एक व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी और फिर मेरे साथ गाली- गलौच भी की। उस शख्स ने मुझे रेप की भी धमकी दी।

इस दौरान उनके साथ मौजूद उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई और उसने अपने पति से कहा छोड़ दे इसको। अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग कर उनसे मदद मांगते हुए माही विज ने लिखा, मुंबई पुलिस, इस व्यक्ति को खोजने में मेरी मदद करें जो हमारे लिए खतरा है।”

शेयर किए गए इस कुछ सेकंड के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने साथ बदतमीजी करने वाले उस व्यक्ति की कार का नंबर रिकॉर्ड किया है। वहीं, माही विज के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, “कृपया निकटतम पुलिस स्टेशन जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें।” इसके बाद माही ने मुंबई पुलिस के इस ट्वीट का हवाला देते हुए बताया कि वह वर्ली स्टेशन गई थीं, जहां उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Bhool Bhulaiyaa 2 में इस बार होगा हॉलीवुड कनेक्शन, अवतार 2 के साथ अटैच होगा यह गाना!

यह भी पढ़ें : Brahmastra ने रिलीज से पहले इस खिताब को किया अपने नाम, रणबीर-आलिया की फिल्म ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें :Namrata Malla लेटेस्ट फोटोशूट में दिखी बेहद हॉटऔर बोल्ड, एक्ट्रेस की अदाओं को देख आंहें भर रहे फैन्स!

यह भी पढ़ें : Mothers Day 2022 आज फर्स्ट मदर्स डे मना रही हैं ये एक्ट्रेसेस, प्रिटी जिंटा और भारती सिंह के लिए भी है ये दिन खास!

यह भी पढ़ें : Ranbir Kapoor नंबर 8 को क्यों मानते हैं लकी, यह है वजह!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT