होम / Madhuri Dixit Birthday : 'देवदास' की चंद्रमुखी हो या 'तेजाब' की मोहिनी, माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार रोल को भूल पाना है मुश्किल

Madhuri Dixit Birthday : 'देवदास' की चंद्रमुखी हो या 'तेजाब' की मोहिनी, माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार रोल को भूल पाना है मुश्किल

India News Desk • LAST UPDATED : May 15, 2022, 8:19 pm IST

Madhuri Dixit’s iconic role
इंडिया न्यूज़, मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस का जब भी नाम लिया जाता है तो माधुरी दीक्षित का नाम जरूर शामिल होता है। माधुरी दीक्षित 15 मई यानी रविवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं।

Madhuri Dixit's iconic role

इन्हीं फिल्मों में से उनके कुछ आइकॉनिक रोल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या रॉय के साथ काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने चंद्रमुखी का रोल किया था। फिल्म देवदास में माधुरी दीक्षित की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।

दिल

Madhuri Dixit's iconic role
DIL MOVIE POSTER

माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल को खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान थे। माधुरी दीक्षित ने फिल्म दिल में मधु का रोल किया था। फिल्म में उनके और आमिर खान की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था।

हम आपके हैं कौन

Madhuri Dixit's iconic role
माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन को घर-घर में इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि आज भी टीवी पर फिल्म आती है तो लोग जरूर देखते हैं। माधुरी दीक्षित के काम की काफी तारीफ की गई थी। वह फिल्म में निशा की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में सलमान खान थे।

तेजाब

Madhuri Dixit's iconic role
माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब का गाना ‘एक दो तीन…’ लोग अक्सर गुनगुनाते रहते हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित को लोगों ने खूब पसंद किया था और उन्होंने मोहिनी का रोल किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर थे।

दिल तो पागल है

Madhuri Dixit's iconic role
माधुरी दीक्षित ने फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के साथ काम किया था। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में पूजा का रोल किया था। लोगों ने शाहरुख खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया था।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : बेहद बोल्ड हो गईं हैं मानुषी छिल्लर, देर रात ऐसी ड्रेस पहने निकलीं कि मिलने लगे ताने

ये भी पढ़ें : जब साड़ी पहनना भूल गईं Esha Gupta, सिर्फ इन कपड़ों में शेयर कर की फोटो तो….

ये भी पढ़ें : जब साड़ी पहनना भूल गईं Esha Gupta, सिर्फ इन कपड़ों में शेयर कर की फोटो तो….

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT