होम / Lata Mangeshkar Latest Health Update उम्र के कारण रिकवरी में देरी, डिस्चार्ज तारीख तय नहीं

Lata Mangeshkar Latest Health Update उम्र के कारण रिकवरी में देरी, डिस्चार्ज तारीख तय नहीं

Prachi • LAST UPDATED : January 19, 2022, 1:57 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Lata Mangeshkar Latest Health Update: देश की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कई दिनों से कोरोना वायरस और निमोनिया से संक्रमित हैं। ऐसे में फैंस उनकी दुआ के लिए कामना कर रहे हैं। इस बीच उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि वो अभी आईसीयू में ही हैं और उनकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ऐडमिट लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनकी हेल्थ अपडेट के साथ ये भी बताया है कि ज्यादा उम्र की वजह से उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। लता मंगेशकर की सेहत में अब पहले से सुधार हैं, लेकिन अभी 4-5 दिन और वह डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगी।

(Lata Mangeshkar Latest Health Update)

लता मंगेशकर की सेहत और उम्र को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी सेहत मॉनिटर की जा रही है और उनका ख्याल रखा जा रहा है। वहीं, अभी लता दी के अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है। बता दें कि लता मंगेशकर का इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स की बेस्ट टीम कर रही है और उनकी सेहत में लगातार धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

लता दी पिछले शनिवार (8 जनवरी) की शाम से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ। बताया जा रहा है कि लता दी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। लता दी के संपर्क में वह आया, जिसके बाद 92 साल की महान सिंगर कोरोना पॉजिटिव हो गईं।

Read More: Pooja Hegde Bikini Photoshoot सिजलिंग लुक में नजर आई एक्ट्रेस

Read More: Ala Vaikunthapurramuloo Hindi Teaser Released साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी पूजा हेगड़े

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT