इंडिया न्यूज, मुम्बई:
Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मी पर्दें से दूर हैं। हालांकि अभिनेत्री जल्द की फिल्म ब्राउन में नजर आएंगी। बता दें कि करिश्मा कपूर अपने अंदाज और स्टाइल के कारण हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
वहीं ताजा जानकारी के अनुसार बीते दिन करिश्मा कपूर ने अपने घर पर डिनर पार्टी रखी थी, जिसमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करण जौहर, करीना कपूर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और संजय कपूर जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी की तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है।
मलाइका अरोड़ा जहां जाती हैं, वह अपनी अदाओं से लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं। बीते दिन करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में भी मलाइका अरोड़ा सिल्वर ग्रे को-आॅर्ड ड्रेस में पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देखने लायक था।
सबसे स्टाइलिश लुक में करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में करीना कपूर दिखाई दी। बता दें कि वह कलरफुल कफ्तान में डिनर पार्टी में पहुंचीं, जिसमें उनका लुक शानदार लगा। वहीं करिश्मा कपूर की पार्टी में शामिल होने आए करण जौहर ब्लैक और येलो ट्रैकसूट में नजर आए। उन्होंने मीडिया के सामने एक से एक पोज देने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।
पार्टी में करिश्मा कपूर की डिनर पार्टी में मनीष मल्होत्रा ने जी भरकर सेल्फी ली। उनकी एक सेल्फी में करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी उनके साथ नजर आए। पार्टी में जहां सभी कलाकारों ने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता तो वहीं महीप कपूर के ग्लैमर ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Esha Gupta ने शर्ट के बटन खोल कर शेयर की मिरर सेल्फी, यूजर्स ने कहा- ‘ईशा गुप्ता हॉटनेस ओवरलोड’
यह भी पढ़ें : De De Pyaar De Sequel स्क्रीन पर फिर से नजर आएगी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिहं की जोड़ी
यह भी पढ़ें : Vivek Agnihotri ने Press Clubs द्वारा ‘अलोकतांत्रिक’ प्रतिबंध की आलोचना की, ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया
यह भी पढ़ें : Gangubai Kathiawadi बनी नेटफ्लिक्स पर टॉप नॉन इंग्लिश फिल्म, आलिया ने ऐसे जाहिर की खुशी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube